पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टाटा ने किया डबल ट्विस्ट

टाटा ने किया डबल ट्विस्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
स्पोर्टी लुक में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी का ड्राइविंग एक्सपीरियंस और रास्ता ढूंढने में सुविधा देने जैसी तकनीक। जीपीएस के अलावा स्टीयरिंग व्हील पर माउंटेड कंट्रोल बनाना। ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम, टच-स्क्रीन मल्टीमीडिया सिस्टम और बेहतरीन सीटिंग व आकर्षक इंटीरियर जैसे कई फीचर्स लेकर टाटा ने मार्केट में उतारी हैं दो गाडिय़ां-‘विस्टा टेक’ और ‘नैनो ट्विस्ट’। शुक्रवार को सेक्टर-17, होटल ताज में टाटा मोटर्स की यह दोनों गाडिय़ां लॉन्च की गई। कंपनी के रीजनल मैनेजर नवनीत त्रेहन इसे लॉन्च करने पहुंचे। माना जा रहा है कि नैनो की गिरती मार्केट को ट्विस्ट से एक उछाल मिलने की संभावना है।
नवनीत ने बताया,‘यह दोनों गाडिय़ां अपर और मिडिल क्लास के लिए है। उनकी डिमांड और सुविधाओं को ध्यान को रखते हुए इन्हें डिजाइन किया है। यह गाड़ी एयरो डायनमिक है। दिखने में स्पोर्टी है। साथ ही इसकी रोड ग्रिप बहुत स्ट्रॉन्ग है, जिससे स्किड करने का खतरा नहीं रहता। गाड़ी में नई टेक्नोलॉजी वाले बेस्ट क्वालिटी फीचर्स डाले हैं। इंटीरियर्स-एक्सटीरियर के साथ इसे लग्जरी स्टाइल में बनाया गया है। ये दोनों गाडिय़ां बी-प्लस कैटेगरी में लॉन्च की है। ताकि अपर और मिडिल क्लास की डिमांड पूरी कर सकें।’ कंपनी का दावा है कि इन दोनों कारों से मार्केट में अपना शेयर और मजबूती से दर्ज करा सकेंगे साथ ही कस्टमर्स की डिमांड को भी पूरा कर सकेंगे।



‘टाटा ‘नैनो ट्विस्ट’ दस दिन पहले मुंबई में लॉन्च हुई। उसके बाद अब यहां लॉन्च की है। नॉर्थ की मार्केट की बात करें तो साल में नैनो की एवरेज सेल तीन सौ होती है। उसी में अगर चंडीगढ़ के शेयर को देखें तो पिछले दस महीने में यहां 35 से ४० नैनो ही बिकी हैं। इसी टारगेट को आगे बढ़ाने के लिए इस न्यू वर्जन की लॉंचिंग शहर में हुई है।’नवनीत त्रेहन, रीजनल मैनेजर, टाटा मोटर्स

वेरिएंट: एलएस, एलएक्स और वीएक्स ((डीजल में))

वेरिएंट: एक्सटी ((पैट्रोल में))



विस्टा टेक

नैनो ट्विस्ट

कीमत: त्र 6.12 लाख ((एक्स-शोरूम)) से

माइलेज: 16.2 किमी प्रति घंटा

कीमत: त्र 2.36 लाख ((एक्स-शोरूम)) से

माइलेज: २५.४ किमी प्रति घंटा

ञ्च जीपीएस नेविगेशन सिस्टम लगा है। इससे ट्रैवल करते हुए लोकेशन ढूंढने में आसानी होती है।

ञ्च मल्टीमीडिया टच-स्क्रीन लगी है। किसी भी फॉर्मेट में ऑडियो-वीडियो देख-सुन सकते हैं।

ञ्च ब्लू 5 टेक्नोलॉजी के साथ स्टीयरिंग व्हील को माउंटेड कंट्रोल देकर तैयार किया है।

ञ्च कार में ड्राइवर प्रो कंसोल में एडवांस ड्राइवर इंफॉर्मेशन सिस्टम खास इंस्टॉल किया गया है।

ञ्च एक्सटीरियर को आकर्षक बनाने के लिए क्रोम एम्बैलिशमेंट्स और ब्लू चिल कलर दिया गया है।

शेड्स: ब्लू चिल, जेट सिल्वर, कैवर्न ग्रे और ड्यू व्हाइट।

ञ्च विभिन्न रोड स्पीड एक्सपीरियंस कराने के लिए इलेक्ट्रिफाइड पावर असिस्टेड स्टीयरिंग लगा है। ड्राइविंग करते वक्त ग्रिप बनी रहती है।

ञ्च 4 मीटर का बेहतरीन टर्निंग रेडियस है। भीड़-भाड़ वाले या संकरी जगह में यह कार आसानी से घूम जाती है। पार्किंग में प्रॉब्लम नहीं होती।

ञ्च सेफ्टी व कंफर्ट को ध्यान में रखकर सीट्स को ब्रॉड शेप में डिजाइन किया गया है।

ञ्च एसयूवी ((स्पोट्र्स यूटिलिटी व्हीकल)) की तरह इसमें 180 एमएम का ग्राउंड क्लियरंस है। यह ऊबड़-खाबड़ वाले इलाकों में कार फिसलने नहीं देता और ड्राइविंग प्लेजर देता है।

शेड्स: डैमसन पर्पल, पर्ल व्हाइट, रॉयल गोल्ड, पपाया ऑरेंज, मैटोर सिल्वर और डैजल ब्लू में।



 शहर में शुक्रवार को टाटा की विस्टा टेक और नैनो ट्विस्ट को रीजनल मैनेजर नवनीत त्रेहन ने लॉन्च किया। फोटो: जसविंदर सिंह