- Hindi News
- शहर का विकास करने में नाकाम रहे बंसल: भाजपा
शहर का विकास करने में नाकाम रहे बंसल: भाजपा
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
भाजपा की चंडीगढ़ इकाई ने कांग्रेस पर अपनी जिम्मेदारी से भागने का आरोप लगाया है। भाजपा के मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक रविन्द्र पठानिया ने कहा कि पवन कुमार बंसल पिछले कई वर्षों से सांसद हैं, इसके बावजूद वे प्रशासन से
लोगों के काम करवा पाने में असफल क्यों रहे?
भाजपा नेताओं ने कहा कि चुनाव नजदीक होने के कारण कांग्रेसी नेता आलाकमान के समक्ष चंडीगढ़ प्रशासन के प्रशासक और अधिकारी द्वारा बात नहीं मानने की शिकायत कर रहे हैं। यह कांग्रेस पार्टी का चुनावी पैंतरा है। बंसल शहर
के विकास कार्य करवाने में नाकाम रहे हैं।