छोटे मिल्खा को बेस्ट आर्टिस्ट अवॉर्ड
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
वाईपीएस मोहाली में 9वीं क्लास के स्टूडेंट जपतेज मोहाली फेज-7 के रहने वाले हैं। हिंदी फिल्म, ‘भाग मिल्खा भाग’ में इन्होंने मिल्खा के बचपन का रोल अदा किया। इस रोल के लिए इन्हें जनवरी को मुंबई में लाइफ ओके स्क्रीन अवॉड्र्स फंक्शन में बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का अवॉर्ड मिला है। जो 25 जनवरी यानी शनिवार रात आठ बजे लाइफ ओके पर टेलिकास्ट होगा। जपतेज यह अवॉर्ड पाकर बेहद खुश हैं।
सिटी लाइफ से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि मेरा नाम नॉमिनेशन के लिए गया है, इतना तो पता था पर मुझे यह अवॉर्ड मिलेगा मैंने इसके बारे में कभी सोचा भी नहीं था। ऑडिशंस के वक्त मुझे पता नहीं था कि यह रोल इतना बड़ा बनने वाला है। मेरे हार्ड वर्क को सराहा गया है, यह मेरे लिए खुशी की बात है। मेरे पेरेंट्स, फ्रेंड्स और रिश्तेदार। सभी मेरी इस उपलब्धि से खुश हैं। फ्रेंड्स ने कहा कि हम तो पहले ही जानते थे कि यह अवॉर्ड तुझे ही मिलेगा। ज्यादा खुशी इस बात की है कि वहां कई लोगों को करियर के 20 साल बाद ऐसा अवॉर्ड मिला पर मुझे पहली फिल्म में ही।
फिलहाल मैं अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान दे रहा हूं। अगर अच्छी ऑफर मिलेगी तो उनपर ही गौर करूंगा। फिलहाल तो इस अवॉर्ड को पाकर बहुत
खुश हूं।