चंडीगढ़ में 9वां लीगल एड क्लीनिक शुरू
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
नेशनल लीगल सर्विसेज अथॉरिटी और स्टेट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी ने साझा पहल के तहत शहर में 9वां लीगल एड क्लीनिक शुरू किया है। शुक्रवार को सेक्टर 45 के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बुड़ैल में क्लीनिक की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज एसके अग्रवाल और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज लाल सिंह ने किया। इस मौके पर पैरालीगल वॉलंटियर डॉ. नरेश आनंद, एडवोकेट अल्का शर्मा और सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट के सुनील दत्त ने लीगल एड के बारे में बताया। इसका मकसद लोगों तक कानूनी मदद पहुंचाना है।