- Hindi News
- इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हो सकेंगी आईटी यूनिट्स
इंडस्ट्रियल एरिया में शुरू हो सकेंगी आईटी यूनिट्स
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
इंडस्ट्रियल एरिया अब आईटी इंडस्ट्री का हब बनेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया में आईटी और आईटी एनेबल्ड सर्विसेज शुरू करने की मंजूरी दे दी है। प्रशासन इस बारे में पिछले काफी समय से प्लानिंग कर रहा था, अब ऑर्डर जारी कर दिए
गए हैं।
करना होगा एप्लाई: इंडस्ट्रियल एरिया में आईटी या आईटीईएस यूनिट शुरू करने की इच्छुक कंपनियों को इस्टेट ऑफिस से मंजूरी लेनी होगी। एरिया और ऑफिस स्पेस के
बारे में जानकारी के साथ इस्टेट ऑफिस को एप्लीकेशन देनी होगी। हर प्रपोजल को मेरिट के आधार
पर रखा जाएगा, लेकिन उससे
पहले उस एरिया में टै्रफिक और एक्टिविटी के लिए हालात का जायजा लिया जाएगा।
आईटी पार्क में नहीं जगह, इसलिए बेहतर विकल्प: आईटी पार्क फेज-3 के लिए भूमि अधिग्रहण पर रोक लग जाने के बाद अब प्रशासन के पास इंडस्ट्रियल एरिया ही ऐसा विकल्प बचा है, जहां आईटी सर्विसेज यूनिट शुरू किए जा सकते हैं। हाल ही में प्रशासन के अफसरों की टीम दिल्ली में ज्वाइंट सेक्रेटरी होम के साथ मीटिंग करके आई है। मीटिंग इंडस्ट्रियल एरिया की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा हुई थी। मीटिंग में ही निर्देश दिए गए थे कि इंडस्ट्रियल एरिया के लिए पॉलिसी तैयार की जाए और आईटी के लिए बेहतर विकल्प तलाश किया जाए।
मिसयूज के नोटिस वापस लेगा इस्टेट ऑफिस
इंडस्ट्रियल एरिया में पहले से चल रही आईटी और आईटी एनेबल्ड सर्विसेज यूनिट चलाने को मिसयूज मानते हुए प्रशासन ने नोटिस दिए थे। इन नोटिसों को इस्टेट ऑफिस अब वापस लेगा।
॥इस फैसले का हम स्वागत करते हैं, इससे काफी फायदा होगा। इंडस्ट्रियल एरिया में ऑफिस स्पेस तैयार है, जिससे यह एरिया अब आईटी हब बनेगा।
-चंद्र वर्मा, प्रेसिडेंट,
कन्वर्टेड प्लॉट होल्डर एसोसिएशन
॥प्रशासन का अच्छा फैसला है, पिछले काफी समय से हम यह डिमांड प्रशासन से कर रहे थे। उम्मीद है कि इंडस्ट्री की अन्य मांगों पर भी प्रशासन विचार करेगा।
-विनोद मित्तल,
कन्वीनर, ज्वाइंट फोरम ऑफ इंडस्ट्रीज