पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ घंटे में हाथ साफ कर गई 4 महीने पहले रखी नौकरानी

डेढ़ घंटे में हाथ साफ कर गई 4 महीने पहले रखी नौकरानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पंचकूला
चंडीगढ़ पुलिस से रिटायर्ड डीएसपी एमएल वर्मा के सेक्टर-15 स्थित मकान से नौकरानी करीब दो लाख रुपए का सामान चुरा ले गई है। चोरी बुधवार को हुई। इसकी शिकायत शुक्रवार को दर्ज करवाई गई। दर्शना वर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने करीब चार महीने पहले आरती नाम की महिला को काम पर रखा था। बुधवार को वह डेढ़ घंटे के लिए घर से बाहर गई थीं, वापस आईं तो कुछ सामान
गायब था। पुलिस ने जांच के बाद आरती को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि अभी सामान रिकवर नहीं हुआ है।




रिटायर्ड डीएसपी के घर चोरी