पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • २००० में थी 12 और अब तीन बसें

२००० में थी 12 और अब तीन बसें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
यात्रियों की संख्या बढऩे के बावजूद रोडवेज की लोकल बस सर्विस में कमी आई है। 2000 तक रोडवेज विभाग में लोकल सर्विस के लिए 12 बसें थी और हर बस आना जाना 10-10 चक्कर लगाती थी, जिससे चंडीगढ़-कालका के लोकल बस टाइम 120 थे। उस समय सुबह 5:10 बजे सर्विस शुरू होती थी और रात करीब 8:40 बजे तक बसें सड़कों पर दौड़ती दिखाई देती थी। अब मात्र तीन बसें हैं और उनके मात्र 9 चक्कर ही लगते हैं। लोकल सर्विस कम होने पर खामियाजा लोगों को भुगतना। इस बारे में चंडीगढ़ डीपो के जीएम रोहताश वर्मा के मोबाइल पर संपर्क किया, तो उन्होंने मीटिंग में होने की बात कही है।