पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ३६०० टेलीफोन ठप, हफ्ते में होंगे चालू

३६०० टेलीफोन ठप, हफ्ते में होंगे चालू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इस बार चोरों ने सेक्टर-७१ में अंडरग्राउंड बीएसएनएल की केबल काटकर चोरी की
भास्कर न्यूज - मोहाली
शुक्रवार को सेक्टर-७१ में बीएसएनएल के ३६०० फोन और इंटरनेट सेवाएं ठप हो गए। लोग सुबह-सुबह फोन इधर-उधर मिलाने लगे तो कहीं फोन नहीं मिला। बाद में पता चला कि वीरवार रात चोर बीएसएनएल की केबल काटकर
ले गए।
शहर में इससे पहले भी तीन बार बीएसएनएल की केबल चोरी हो चुकी है। यह चौथी बार है जब केबल चोरी हुई। बीएसएनएल अफसरों ने पुलिस को केबल चोरी होने की शिकायत दी। बीएसएनएल की ओर से बताया गया कि अभी फोन चालू होने में एक हफ्ता लगेगा।
मेन मार्ग के मैनहोल से काटी केबल
पीसीएल चौक से ३-५ चौराहे की ओर आने वाले अतिव्यस्त मार्ग चोरों ने बीएसएनएल की केबल लाइन के मैनहोल खोलकर करीब १० फुट लंबी केबल को काट लिया है। केबल काटने का मकसद इसके मौजूद तांबे को बेचना बताया जा रहा है। इस रोड पर पुलिस की गश्त भी रहती है।
बीएसएनएल की ही चोरी होती है केबल: पिछले महीने से लेकर आज तक शहर में चार जगह से बीएसएनएल की केबल चोरी की गई है। पुलिस भी इस बात से हैरान है कि हर बार बीएसएनएल की ही केबल क्यों चोरी हो रही है। मौके पर पहुंचे आईओ गुरनाम सिंह ने बताया कि केबल चोरी वही कर रहा है, जिसे इसके बारे में पता है।
वीरवार तक का समय लगेगा: बीएसएनएल के एसडीओ निशान सिंह ने बताया कि जो केबल काटी गई है उसे दोबारा से ठीक करने के लिए वीरवार तक का समय लगेगा। इस कार्य को शुरू करने के लिए पहले अंडरग्राउंड लाइन की खुदाई की जाएगी। उसके बाद वेंडर इसे ठीक करेंगे।
सीसीटीवी कैमरा खंगालेगी पुलिस: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पाया कि जहां पर मैनहोल में घुसकर केबल काटी गई थी उसके पास ही कोठियों की बैक लगती है। यहां पर एक कोठी के पीछे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। पुलिस इन कैमरों की मदद से इस चोरी को सुलझाने में जुटी हुई है।