पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १० दिन बाद, आज होगी सफाई

१० दिन बाद, आज होगी सफाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली

नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को १०वीं दिन भी जारी रही, लेकिन देर रात सफाई कर्मचारी यूनियन नेताओं और सरकार के बीच हुई वार्ता के बाद हड़ताल को 20 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। हड़ताल स्थगित होने के साथ ही सफाई का काम शुरू करने के लिए आश्वासन दिया गया है। नगर निगम द्वारा शनिवार और रविवार की छुट्टी के दिन शहर में सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस हड़ताल को खुलवाने के लिए जांलधर में यूनियन नेताओं के साथ एक मीटिंग कर अधिकारी व नेता सीएम से मिलने गए थे। सीएम से मंजूरी मिलने के बाद कुछ मांगें मानी जाने की मंजूरी मिलने के बाद इसे सेक्रेटरी लोकल बॉडीज को भेजा गया, जिसके बाद हड़ताल स्थगित की गई है।

सोलिड वेस्ट प्रोजेक्ट में संशोधन का समय दिया: सफाई कर्मचारी यूनियन के नेता सज्जन सिंह ने कहा कि वह किसी भी प्रकार से सॉलिड वेस्ट प्रोजेक्ट के खिलाफ नहीं है, लेकिन इसमें संशोधन जरूरी है। अधिकारियों ने उन्हें २० फरवरी तक का समय मांगा है।

आसपास की एमसी

का लेंगे सहयोग

निगम कमिशनर उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि शनिवार सुबह से सफाई कर्मी काम पर लौट रहे हैं। पूरे शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जाएगा। जरूरत पड़ी तो आसपास की नगर परिषद से भी कर्मचारी बुलाए जाएंगे। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने सफाई कर्मियों को ही घर का कूड़ा दें, अगर कहीं ज्यादा गंदगी फैली है तो उसकी जानकारी निगम की हेल्पालाइन १८००१३७०००७ पर दें सकते हैं। पूरे शहर की सफाई के लिए दो दिन लगेंगे।



॥सिटीजन वेलफेयर एंड डेवलपमेंट फोरम के अध्यक्ष एसएस धनोआ ने कहा कि अधिकारी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशंस की भी मदद चाहेंगी तो वे देने को तैयार हैं। अधिकारी किसी भी बात को लेकर रेजिडेंट वेलफेयर्स एसोसिएशंस से बात नहीं करते।

॥रेजिडेंट वेलफेयर सोसायटी ((एलआईजी एंड एमआईजी)) के अध्यक्ष इंदरजीत गिरी ने कहा कि जब पता था कि सफाईकर्मी हड़ताल पर जा रहे हैं तो अधिकारियों को पहले से ही विकल्पिक करने चाहिए थे। समाधान शुरू में ही निकाल लेना चाहिए था।

निगम कमिश्नर ने कहा- कहीं सफाई न हो तो १८००१३७०००७ पर बताएं



प्रशासन को पहले ही उपाय करने चाहिए थे

॥परमिंदर कौर ने बताया कि पूरे फेज की सड़कों पर गंदगी का आलम है। लोगों ने पार्कों आदि में भी कूड़ा फेंक रखा है। इस कारण बच्चों का भी घर से निकलना बंद कर दिया है। बच्चों को कहा गया है कि घर में ही खेलें या छत पर खेलें।

॥मनप्रीत कौर ने बताया कि गंदगी हटाने के लिए सरकार की ओर से फेजों के अंदर कोई प्रयास नहीं किया गया है। जिस कारण गंदगी के ढेर सड़कों पर लगे हैं। यहां कूड़े के ढेरों में लावारिस पशु मुंह मारकर बदबू फैलाते हैं।

॥सेक्टर-६९ निवसी नीतू ने कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों ने अपना कूड़ा एक-दूसरे के घरों के आगे फेंकना शुरू कर दिया है। लोग सुबह निकलते हैं और कूड़े के लिफाफे गाडिय़ों से बाहर फेंक जाते हैं। सरकार को कुछ करना चाहिए।