- Hindi News
- एक बोतल मिट्टी, २०० ग्राम लोहा मोहाली से जाएगा गुजरात
एक बोतल मिट्टी, २०० ग्राम लोहा मोहाली से जाएगा गुजरात
भास्कर न्यूज - मोहाली
देश के पहले गृह मंत्री वल्लभ भाई पटेल की याद में गुजरात में बनाए जा रहे स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी के लिए मोहाली के गांव झंजेड़ी से एक बोतल मिट्टी व २०० ग्राम लोहा भेजा गया है। यह लोहा लेने के लिए भाजपा के वरिष्ट नेता एवं पंजाब प्रभारी पूर्व सीएम हिमाचल शांता कुमार पहुंचे। उन्हें मिट्टी और लोहा भाजपा के जिला अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी, मंडल प्रधान नरेंद्र राणा, स्वामी ओंकार सरस्वती ने एक कार्यक्रम के दौरान भेंट की। शांता कुमार ने कहा कि जो विश्व का सबसे बड़ा स्टैचू वल्बभाई पटेल का बनाया जा रहा है, उसमें देश गांवों की मिट्टी व लोहा दान देने का मकसद यह है कि यह स्टैचू पूरे भारत की पहचान है। जहां से भी लोहा व मिट्टी जाएगी, उस गांव के सरपंच का फोटो सहित पूरा ब्यौरा नेट पर मिल सकेगा। शांता कुमार ने कहा कि देश के लोगों को इस स्टैचू के साथ जोडऩे के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। देश की मिट्टी, प्रांतों व गांवों की मिट्टी से जो महक आती है, उसका अहसास स्टैचू में डालना है। जब कभी देश के किसी हिस्से से कोई व्यक्ति स्टैचू को देखने के लिए ले जाए तो उसे इस बात का फर्ख हो कि उसके क्षेत्र की मिट्टी व लोहा लगा हुआ है। इस अवसर पर मंडल की ओर से शांता कुमार व अन्य नेताओं को शॉल देकर सम्मानित किया गया।
पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार।
गुजरात में बनने वाले स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के लिए लोहा लेने पहुंचे मोहाली के गांव झंजेड़ी में पंजाब भाजपा प्रभारी शांता कुमार