भोला की जांच बाहर क्यों दें
मोहाली. ड्रग तस्कर भोला को पकडऩा पंजाब पुलिस की बड़ी सफलता है। अगर भोला को हमने पकड़ा है तो उसकी जांच अन्य एजेसियां क्यों करें। इन एजेंसियों को तो पहले इसकी भनक तक नहीं थी। जब भोला पकड़ा गया है तो अन्य एजेंसियां श्रेय लेने के लिए आगे आ रही हैं। उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने सेक्टर ६२ में स्थित फॉरेस्ट कॉम्प्लैक्स में विजय दानव को पंजाब दलित विकास बोर्ड के चेयरमैन की ताजपोशी करने के बाद कहे।