- Hindi News
- गंभीर हालत में पीजीआई में कराया गया भर्ती
गंभीर हालत में पीजीआई में कराया गया भर्ती
भास्कर न्यूज - पंचकूला/रायपुररानी
बरवाला के स्वामी देवीदयाल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में पढऩे वाले जम्मू-कश्मीर के दो स्टूडेंट्स पर शुक्रवार की शाम चाकुओं से हमला किया गया। दोनों स्टूडेंट्स को गंभीर हालत में पीजीआई में एडमिट कराया गया है। वहीं, स्थानीय पुलिस ने कॉलेज में ही पढऩे वाले विराट नाम के युवक की हमलावर तलाश कर रही है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले फाजिल और प्रबल शर्मा पॉलिटेक्निक कॉलेज में सेकेंड ईयर के स्टूडेंट हैं। उनकी यहां कॉलेज में ही पढऩे वाले पॉलीटेक्निकल के स्टूडेंट विराट के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद विराट ने इन दोनों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें यहां कॉलेज के ही अस्पताल में प्राथमिक