पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएसपी ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

एसएसपी ने पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ की अगुआई में फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च सिविल सचिवालय से शुरू हुआ और नेहरू स्टेडियम, पुराना बस स्टैंड, भट्ठा साहिब, सब्जी मंडी बाजार, मेन बाजार, कल्याण सिनेमा से होकर वापस सिविल सचिवालय पहुंचकर संपन्न हुआ। यह फ्लैग मार्च में एसपी((एच)) हरमीत सिंह हुंदल, डीएसपी हरपाल सिंह, डीएसपी हरबीर सिंह अटवाल, डीएसपी सुमीर वर्मा, डीएसपी लखमीर सिंह, डीसपी((ड़ी)) मनमीत सिंह, थाना सिटी प्रभारी मनवीर सिंह बाजवा शामिल थे। एसएसपी रवचरन सिंह बराड़ ने बताया कि गणतंत्र दिवस मौके सुरक्षा के मद्देनजर व आम लोगों की सुविधा के लिए लगभग ६०० पुलिस के अधिकारी व जवान तैनात किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि कोई भी व्यक्ति या संस्था राष्ट्रीय दिवस मौके धरना प्रदर्शन न करें। बता दें कि नेहरू स्टेडियम रोपड़ में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समागम मौके कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे।



गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर चल रही है