पोस्टर बना दिया तेल-गैस बचाने का संदेश
चंडीगढ़। देव समाज कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर-36 में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। स्टूडेंट्स ने देश भक्ति गीतों के जरिये शहीदों को याद किया। हिंदुस्तान पेट्रोलियम के सहयोग से स्टूडेंट्स को गैस और तेल बचाने के लिए जागरूक किया गया। स्टूडेंट्स ने पोस्टर मेकिंग कंपीटिशन में तेल व गैस बचाने का संदेश दिया।