वीआईपी एरिया में बसपा का फोकस
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
बहुजन समाजवादी पार्टी अब शहर के वीआईपी इलाकों की तरफ फोकस करती नजर आ रही है। बसपा की लोकसभा उम्मीदवार और पार्षद जन्नत जहां ने शहर के वीआईपी एरिया में पार्टी समर्थकों की बैठक ली। पार्षद जन्नत ने शहर के वार्ड नंबर १ के सेक्टर्स के लोगों से मिल उनकी समस्याएं जानीं और उन्हें दूर करने में मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान पार्टी समर्थक चांद कालिया ने उन्हें महिलाओं से मिलवाया। मीटिंग के दौरान लगभग ७० महिलाएं मौजूद रहीं। महिलाओं ने धनास के लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पार्षद जन्नत की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें लोकसभा चुनाव में समर्थन देने का वादा किया। पार्षद ने चुनाव में जीतने के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा और हक के लिए कई कदम उठाने के साथ ही सेक्टर की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।