पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चाई पर रोशनी डालती ‘कैटरपिलर’शनिवार दोपहर गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी 10 में विश्वज्यो

सच्चाई पर रोशनी डालती ‘कैटरपिलर’शनिवार दोपहर गवर्नमेंट म्यूजियम एंड आर्ट गैलरी-10 में विश्वज्योति मान द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म की स्क्रिनिंग हुई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आट्र्स सेक्टर-10 में बीएफए((पेंटिंग))-थर्ड ईयर के स्टूडेंट कश्मीर सिंह स्टेज पर चढ़े और अपने विचार व्यक्त करने लगे। शॉर्ट फिल्म, ‘कैटरपिलर’ की स्क्रिनिंग देखकर वह इतने भावुक हो गए कि खुद को मंच पर आने से नहीं रोक सके। इसके बाद फिल्म की राइटर और डायरेक्टर विश्वजोत पर सूट बैठता पंजाबी में एक शेयर पढ़कर उन्होंने अपनी बात खत्म की। शेयर था, ‘इक जोत तुरी है राह रुशनाउंदी, हर सच्चाई ते चानण पाउंदी।’ यानी कि एक जोत रास्ते पर उजाला करती जा रही है और यह हर सच को उजागर करेगी।
इस मौके पर फिल्म की डायरेक्टर विश्वजोत के अलावा लीड एक्टर रवि पंजेटा, राइटर जसबीर भुल्लर और पंजाबी शॉर्ट फिल्म, ‘सुत्ता नाग’ के डायरेक्टर अमरदीप गिल भी मौजूद थे। यह एक साइलेंट फिल्म थी। इसपर जसबीर बोले, ‘जब भी कोई डायरेक्टर चुप रहना सीख जाता है तो कमाल होता है। यही कमाल इस फिल्म में हुआ है। फिल्म में लीड एक्टर रवि पंजेटा कुरूक्षेत्र जिला के रहने वाले हैं। फिल्म में उनकी एक्टिंग सराहनीय है।