पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम होगा साफ, चटख धूप खिलेगी

मौसम होगा साफ, चटख धूप खिलेगी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
दो दिन से सुबह के वक्त कोहरा छा रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद चटख धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम साफ रहेगा। सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन मौसम साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल के मुताबिक फिलहाल बारिश की संभावना नही है। अगले चार पांच रोज मौसम साफ रहेगा। हां, सुबह के वक्त हल्का कोहरा जरूर छा सकता है। वहीं शनिवार को सुबह धुंध थी, लेकिन 11 बजे एकाएक हल्के बादलों के बीच धूप निकल आई। दिनभर धूप छाई रही।
दिल्ली में घना कोहरा, तीन फ्लाइट्स रद्द: चंडीगढ़ में फ्लाइट्स को सुरक्षित ऑपरेट करने के लिए विजिबिलिटी ठीक थी, लेकिन नई दिल्ली में घना कोहरा होने से चंडीगढ़ की तीन फ्लाइट्स रद्द रहीं। स्पाइसजेट सुबह 10.25 पर नई दिल्ली-चंडीगढ़-नई दिल्ली ऑपरेट नहीं हो सकी। एयर इंडिया की सुबह 11.25 की मुंबई-नई दिल्ली-चंडीगढ़ भी रद्द रही। शाम 5.15 पर जाने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट भी रद्द रही। वहीं इंडिगो की दोपहर 12.20 पर जाने वाली फ्लाइट 1.50 बजे गई। जेट एयरवेज की दोपहर 12.45 पर जाने वाली फ्लाइट 3 बजे रवाना हुई। यह सभी फ्लाइट्स देरी से आने की वजह से यहां से लेट रवाना हुईं।



बच्चों को कंबल बांटे

चंडीगढ़ - सर्व शिक्षा सुधार समिति ने हैंडीकैप्ड वेलफेयर एसोसिएशन चंडीगढ़ के सहयोग से पलसोरा सेक्टर-56 में स्पेशल प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रिंसिपल बहादुर सिंह गोसल ने 30 हैंडीकैप्ड स्टूडेंट्स को कंबल बांटे गए।

‘बच्चे राष्ट्र के निर्माता’

चंडीगढ़ - आज के बच्चे कल के राष्ट्र निर्माता हैं, बच्चों को बचपन से ही यदि अध्यात्म व सदाचार के रास्ते पर चलाया जाए तो कल को विश्व शान्ति स्थापित करने में बहुत सहयोगी होंगे। ये प्रवचन बाल समागम में दिल्ली के निरंकारी मंडल के प्रचार विभाग के इंचार्ज राजवासुदेव सिंह ने संत निरंकारी भवन सेक्टर-30 में दिए। इस बाल समागम में संपूर्ण अवतार वाणी से अंताक्षरी और गुरुदेव हरदेव में से प्रश्नोत्तरी की आइटम प्रभावशाली रही ।

बहादुर गार्ड को सम्मान

चंडीगढ़ - एसबीआई की कहानौर शाखा, जिला रोहतक के दो सिक्योरिटी गार्ड राजेश तथा नरेश ने बहादुरी का परिचय देते हुए शाखा को तीन हथियारबंद युवकों से लुटने से बचाया था। संदीप उर्फ बंटी नाम के लुटेरे ने दोनों गार्ड पर गोली चलाई थी, परंतु दोनों ने बंटी को दबोच लिया। इस बहादुरी के लिए दोनों को आईजीपी रोहतक ने रिपब्लिक-डे पर सम्मानित करने की घोषणा की है।

अंकिता मिस पर्सनैलिटी

चंडीगढ़ - स्टेपिंग स्टोन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को 12वीं क्लास के स्टूडेंट्स के लिए फेयरवेल पार्टी हुई। इस दौरान कल्चरल प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने डांस और सॉन्ग की प्रस्तुति दी। फेयरवेल में करण भनोट और अंकिता को मिस्टर एंड मिस पर्सनैलिटी बने। वहीं यश करण और अश्रेया रनरअप, निपुण और मनिष्का को मिस और मिस्टर एलीगेंट बने। प्रिंसिपल अनु कुमार ने सभी स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दी।

वार्षिक समारोह आज

चंडीगढ़ - केरला समाज चंडीगढ़ का रविवार को 40वां वार्षिक समारोह आयोजित होगा। समारोह का आयोजन बकना भवन सेक्टर-29डी में किया जाएगा। केरला समाजम के ज्वाइंट सेक्रेटरी यूके नायर ने बताया कि इस मौके पर केरलाइट कल्चरल प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 10वीं और 12वीं क्लास के बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी जाएगी।

वोटर्स-डे पर प्रोग्राम

चंडीगढ़ - इलेक्शन डिपार्टमेंट यूटी चंडीगढ़ ने शनिवार को नेशनल वोटर्स-डे सेलिब्रेट करने के लिए सेक्टर-11 के गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गल्र्स में स्टेट लेवल फंक्शन कराया। कार्यक्रम में होम सेक्रेटरी अनिल कुमार चीफ गेस्ट थे। कार्यक्रम में ऑफिसर्स, इम्प्लॉइज, स्टूडेंट्स और अन्य ने वोट डालने की शपथ ली। अक्टूबर-नवंबर में चलाए गए कैंपेन में करीब ६ लाख नए वोटर्स जुड़े हैं।

एक दिन का रिमांड और

चंडीगढ़ - पलसोरा की नाबालिग पिंकी की दुष्कर्म के बाद हत्या के आरोपी अनिरुद्ध और राजकुमार का पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को जिला अदालत में पेश किया गया। अभियोजन पक्ष ने कहा कि दोनों आरोपियों से अभी पूछताछ की जानी बाकी है। साथ ही सह आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जाना है। अदालत ने दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

न्यूज इनबॉक्स

पनाश: 15 कॉलेज के स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा

चंडीगढ़ - जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 में 14वें वार्षिक ‘पनाश-2014’ के दूसरे दिन कई कंपीटिशन हुए। इसमें 15 कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। शनिवार को पीयू के कंट्रोलर एग्जामिनेशन डॉ. परविंद्र सिंह बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। क्विज कंपीटिशन में एसजीजीएस कॉलेज 26 ने पहला, यीआईईटी पीयू ने दूसरा, एड मेड शो में जीसीसीबीए सेक्टर-42 ने पहला, एसजीजीएस कॉलेज-26 ने दूसरा हासिल किया।

॥जिस समय वोटर कार्ड बनाने का काम शुरु हुआ था उस सयम कॉलोनी टूटी नहीं थी। इन्होंने कॉलोनी नंबर-5 के पत्ते पर ही रजिस्ट्रेशन करवाया था और डॉक्यूमेंट्स भी जमा करवाए थे, लेकिन फिर भी इसका कोई समाधान निकाला जाएगा।

तिलकराज, चीफ इलेक्ट्रॉल ऑफिसर

15 लोगों को सम्मानित करेगा प्रशासन

भास्कर न्यूज - चंडीगढ़

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एजुकेशन डिपार्टमेंट की ओर टैगोर थियेटर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एडवाइजर केके शर्मा मुख्यतिथि थे। इस दौरान होम सेक्रेटरी अनिल कुमार, एजुकेशन सेक्रेटरी सत्यगोपाल, डीपीआई स्कूल कमलेश कुमार, डीईओ राम कुमार शर्मा और गवर्नमेंट स्कूलों के प्रिंसिपल मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर की गई। उसके बाद स्टूडेंट्स ने देशभक्ति के गीत और डांस प्रस्तुत किया। इसमें प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूलों के स्टूडेंट्स ने देश के प्रति अपनी भावनाएं प्रस्तुत कीं।

क्राइम अगेंस्ट वुमन प्ले ने किया आकर्षित : ‘हम उठाएंगे आवाज’ प्ले में क्राइम अगेंस्ट वुमन की झलकियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। प्ले में महिलाओं के साथ हो रहे क्राइम के तीन छोटे-छोटे सीन दिखाए गए, जिसमें एसिड अटैक, गर्ल चाइल्ड एब्यूज, सेक्सुअल हैरसमेंट विद वुमन एट वर्क प्लेस दिखाए गए।

यह प्ले गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकंडरी स्कूल, सेक्टर-16 के स्टूडेंट्स ने पेश किया। प्ले को टीचर धीरजा शर्मा ने लिखा है, जिसमें 23 एक्टर और 8 सिंगर थे, 10 मिनट के इस एक्ट में समाज में महिलाओं की स्थिति पेश की गई।

देशभक्ति गीत गाए : महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल दड़वा में भी स्टूडेंट्स ने गणतंत्र दिवस समारोह मनाया। स्टूडेंट्स ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा हमारा..., हम लाए हैं तूफान से किश्ती निकालके...’ जैसे देशभक्ति के प्रस्तुत किए।

वुमन इम्पावरमेंट प्ले: एसडी पब्लिक स्कूल, सेक्टर-32 में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। इसमें दिल्ली बाल भारती स्कूल के प्रिंसिपल एलवी सहगल मुख्यातिथि थे। गणेश वंदना के बाद स्टूडेंट्स ने हिंदी, पंजाबी और इंग्लिश गीत और डांस प्रस्तुत किया। वुमन इम्पावरमेंट प्ले ने दर्शकों को खूब आकर्षित किया।

टैगोर में नन्हे गणपति: स्टूडेंट्स ने पेश किया कल्चरल प्रोग्राम। फोटो रविंदर भाटिया

रिपब्लिक-डे सेलिब्रेशंस

शहर के स्कूलों में किया गया समारोहों का आयोजन, स्टूडेंट्स ने दिखाई देशभक्ति भावना

क्राइम अगेंस्ट वुमन पर प्ले, कहा-हम उठाएंगे आवाज

चंडीगढ़ . रविवार. २६ जनवरी, २०१४

लाइव खबरों के लिए लॉग ऑन करें