पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज दोपहर 1 बजे के बाद बंद रहेगा एयरपोर्ट

आज दोपहर 1 बजे के बाद बंद रहेगा एयरपोर्ट

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
चंडीगढ़ और नई दिल्ली में मौसम खराब है। पुअर विजिबिलिटी के चलते फ्लाइट्स डिले हो रही हैं। अगर रविवार को आपको फ्लाइट से कहीं जाना हैं तो संबंधित एयरलाइंस से फ्लाइट के बारे में जानकारी लेकर ही घर से निकलें। रनवे अपग्रेडेशन के चलते दोपहर रविवार दोपहर 1 बजे रात 8 बजे तक एयरपोर्ट बंद रहेगा। एयरफोर्स ने रनवे अपग्रेडेशन और अप्रोच लाइटिंग सिस्टम अपग्रेड के काम के चलते एक दिसंबर से पहले और तीसरे रविवार को दोपहर 1 बजे के बाद एयरपोर्ट बंद किया हुआ है।
यात्रियों को होने वाली असुविधा को ध्यान में रखते हुए एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स प्री पोन की हैं। जबकि कुछ एयरलाइंस कंपनियों ने अपनी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। चंडीगढ़ एयरपोर्ट एयरफोर्स के अधीन होने की वजह से यहां पर सुबह ८ से रात 8 बजे तक ही सिविल उड़ानों को ऑपरेट करने की इजाजत है। यानी
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह ८ बजे से रात ८ बजे तक के ही वॉच
आवर्स हैं।