पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑप्टिकल फाइबर डालने के बाद गड्ढे भी सही ढंग से नहीं भरे मोबाइल कंपनी ने

ऑप्टिकल फाइबर डालने के बाद गड्ढे भी सही ढंग से नहीं भरे मोबाइल कंपनी ने

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। एक मोबाइल कंपनी ने सेक्टर-8 में करीब डेढ़ माह पहले सड़क खोदकर ऑप्टिकल फाइबर डाली। इसके बाद गड्ढों को ठीक से नहीं भरा गया। पूरे सेक्टर में जगह-जगह गड्ढे देखे जा सकते हैं। कई जगह गड्ढों के साथ इनमें से निकाली मिट्टी के ढेर भी लगे हैं। खासतौर पर मार्केट के चारों तरफ मिट्टी पड़ी है। नगर निगम से हुए समझौते के तहत मोबाइल कंपनी को ऑप्टिकल फाइबर बिछाने के बाद इन गड्ढों को भरने के साथ टूटी सड़कों की री-कार्पेटिंग भी करानी थी, पर समझौते को नजरअंदाज कर कंपनी ने अपना काम पूरा होने के बाद गड्ढे तक नहीं भरे।