- Hindi News
- भाग मिल्खा.. कॉस्ट्यूम के लिए डॉली को फिल्म फेयर अवॉर्ड
भाग मिल्खा.. कॉस्ट्यूम के लिए डॉली को फिल्म फेयर अवॉर्ड
सिटी रिपोर्टर चंडीगढ़
फंक्शन शुरू ही हुआ था कि शो होस्ट कर रहे रणबीर ने कहा-हम शुरु कर रहे हैं टैक्निकल अवॉर्ड्स से...और भाग...के लिए बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर अवॉर्ड जाता है डॉली अहलुवालिया को। मैं हैरान थी क्योंकि मुझे लगा था कि अवॉर्ड बाद में आएगा...मुंबइ्र से फोन पर ये बता रहीं थीं डॉली। फिल्म फेयर अवॉर्ड-2014 में बायोपिक भाग मिल्खा भाग ने 6अवॉर्ड्स बटोरे हैं। जिसमें बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइन करने के लिए डॉली अहलुवालिया तिवारी को सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें 2007 में विशाल भारद्वाज की फिल्म ओमकारा के लिए भी बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर का अवॉर्ड मिला था। डॉली का घर पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स में है। थिएटर में नाम कमाने के बाद उन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग की तरफ रुख किया। 1996 में उन्हें फिल्म बैंडिट क्वीन में कॉस्ट्यूम के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। भाग...की कॉस्ट्यूम पर उनका कहना था-ये काम चैलेंजिंग था लेकिन टैक्सचर और कट्स को लेकर मैं बहुत मजबूती से अपनी बात पर अड़ी रही। काम अच्छा हुआ और तारीफ भी मिली। एक्टिंग डॉली की रगों में है इसका परिचय उन्होंने दिया विकी डोनर फिल्म में एक अलग किस्म का रोल निभाकर। लोग हैरान थे उनकी प्रतिभा देखकर। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। भाग... ऐसे लेजेंड के जीवन पर बनी है जो चंडीर्गढ़ बेस्ड हैं इसलिए डॉली उनसे इस बारे में मिलकर बात भी करती रही हैं। वे कहती हैं-मैंने मिल्खा जी की पुरानी तस्वीरें देखीं और उन्हेंने मुझे क्रिएटिविटी के लिए अपनी तरफ से लिबर्टी भी दी। मैं खुश हूं कि एक पीरियड फिल्म का हिस्सा बन सकी।