पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गगनदीप को आज मिलेगा बहादुरी पुरस्कार

गगनदीप को आज मिलेगा बहादुरी पुरस्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली

मेरे कान में चोर शब्द पड़ा और सामने देखा एक बुजुर्ग नौजवान के पीछे भाग रहा। पता नहीं मुझे क्या हुआ की मैं अपने दोस्त के बाइक के पीछे से छलांग लगाकर उतरा और वाहनों की टक्कर से बचता-बचाता उस नौजवान के पीछे भाग। कुछ ही दूरी पर जाकर उसे पीछे से पकड़ लिया। इतने में पीछे दौड़ रहे लोग पहुंच गए। सभी उस नौजवान को पीटने लगे। इतने में पता चला कि वह नौजवान स्नैचर है, जो रिक्शे पर बैठे उस बुजुर्ग के हाथ से साढ़े तीन लाख रुपए लेकर भाग रहा था। यह बातें मोहाली सेक्टर 70 में रहने वाले 25 साल के गगनदीप सिंह ने बताई। गगनदीप ने गत 25 मार्च को सेक्टर 22 एक होटल के पास से स्नैचर राकेश को पकड़ा था। जिसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने गगनदीप को गत 8 जनवरी को सम्मानित किया। अब गणतंत्र दिवस पर मोहाली प्रशासन सम्मानित कर रहा है। गगनदीप प्राइवेट एमसीए कर रहा है।

चंडीगढ़ पुलिस में सम्मानित होने के बाद गगनदीप को अब मोहाली पुलिस करेगी सम्मानित

अपनी सेवाओं के लिए ये भी होंगे सम्मानित

ञ्चलावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले जसपाल सैनी

ञ्च खेल में बेहतरीन परफॉर्म के लिए फेज-2 स्थित ज्ञान ज्योति स्क्ूल के चंदनदीप

ञ्च हेल्थ सेवाओं के लिए सिविल अस्पताल की मेडिकल अफसर डॉ.नीरा वर्मा और लालडू सीएसी के एसएमओ डॉ. दलेर सिंह मुलतानी

ञ्च कला और लोकसंगीत के लिए प्रवेश कुमारी

ञ्च समाज सेवा के लिए बलदेव सिंह मल्ली

ञ्चसरकारी काम बेहतरीन ढंग से करने वाले जगमोहन सिंह खोसा, मैकेनिकल, गमाडा

ञ्चईमानदारी और समय पर ड्यूटी करने वाले नगर निगम मोहाली के सेनिटरी इंस्पेक्टर विरेंदर सिंह

ञ्चसामाजिक और अच्छे कामों के लिए सरबजीत सिंह, थानेदार चरण सिंह, लखविंद्र सिंह, थानेदार संतोख सिंह, महिला हवलदार अनीता शर्मा

ञ्च बेहतर परीक्षा परिणाण के लिए गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल,खरड़, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राणी माजरा और गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, घूड़अंा



बुजुर्ग से ३ लाख रुपए छीनकर भाग रहे स्नैचर को पीछा करके पकड़ा था