- Hindi News
- ८०साल के आसा सिंह ने शॉटपुट में जीता गोल्ड ७.२४मीटर दूर फेंका गोला यमुनानगर के इस सीनियर सिटीजन न
८०साल के आसा सिंह ने शॉटपुट में जीता गोल्ड ७.२४मीटर दूर फेंका गोला यमुनानगर के इस सीनियर सिटीजन ने२३वींमास्टर्स एथलेटिक्स मीट चल रही है पंचकूला सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल...
पंचकूला। सेक्टर-3 के ताऊ देवीलाल स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 23वीं हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को यमुनानगर के 80 वर्षीय आसा सिंह ने शॉटपुट में 7.24 मीटर दूर गोला फेंककर गोल्ड मेडल हासिल किया। वे आर्मी से रिटायर्ड हैं। आर्मी में वे सिर्फ रनिंग में हिस्सा लेते थे। रिटायर होने के बाद उन्होंने शॉटपुट में हाथ आजमाया। स्टेट मास्टर्स एथलेटिक्स में वे कई बार गोल्ड मेडल जीत चुके हैं, जबकि कई बार नेशनल गेम्स में भी पार्टिसिपेट कर चुके हैं।
॥मैं 20 साल से स्पोट्र्स में हिस्सा ले रहा हूं। हरियाणा मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में कई बार हिस्सा ले चुका हूं। सुबह 5 बजे उठकर एक्सरसाइज करता हूं। शरीर को कभी कमजोर नहीं पडऩे दिया। 60 साल की उम्र में 11.40 मीटर शॉटपुट फेंकने का नेशनल रिकॉर्ड भी मेरे नाम रहा है।
-आसा सिंह, यमुनानगर के रिटायर्ड आर्मी मैन