पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रेट खली जल्द ही शुरू करेंगे रेसलिंग एकेडमी

ग्रेट खली जल्द ही शुरू करेंगे रेसलिंग एकेडमी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उमेश शर्मा. चंडीगढ़

वल्र्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट के भारतीय रेसलर द ग्रेट खली मार्च के बाद अपनी रेसलिंग एकेडमी शुरू करने वाले हैं। अमेरिका में मौजूद खली मार्च में भारत लौट रहे हैं। उनके दोस्त और प्रवक्ता अमित स्वामी ने भास्कर

को बताया कि जालंधर-होशियापुर रोड़ पर 2 एकड़ में उनकी

एकेडमी का आधा काम पूरा हो चुका हैं। बाकी काम खली के आने पर पूरा होगा। एकेडमी का मकसद उन भारतीय पहलवानों को डब्ल्युडब्ल्युई में पहुंचाना है जो जानकारी के अभाव में भारत में ही सिमट कर रह जाते हैं। पिछले महीने टेक्सास में डेमियन सेंडो को पराजित कर खिताब जीतने वाले खली अपनी इस एकेडमी में कितने रेसलर रखेंगे यह उनके आने के बाद ही पता चलेगा।

जालंधर में मार्च के बाद होगा भव्य उद्घाटन