पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीबीईपी के सदस्य मनोनीत

पीबीईपी के सदस्य मनोनीत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. राज्य में निवेश को उत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने नवगठित पंजाब ब्यूरो ऑफ इंवेस्टमेंट प्रमोशन ((पीबीईपी)) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए तीन तकनीकी विशेषज्ञों और 5 औद्योगिक जगत के प्रतिनिधियों को शनिवार को स्वीकृति दे दी है। पीजीआई के पूर्व डायरेक्टर डा. केके तलवार, डीएलएफ गुडग़ांव के वाइस चेयरमैन मोहित गुजराल और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस हैदराबाद के डीन अजीत रागनेकर को टेक्निकल एक्सपर्ट सदस्य के रूप में मनोनीत किया हैं। चेयरमैन सीआईआई पंजाब स्टेट काउंसिल और चेयरमैन पीएचडीसीआई के बिना चेयरमैन ट्राइडेंट ग्रुप राजिन्द्र गुप्ता, रजनी बैक्टर चेयरमैन और प्रबंधकीय निदेशक बैक्टर फूड्ज, कमल ओसवाल उप चेयरमैन नाहर इंडस्टी ग्रुप को इंडस्ट्री ,व्यापार और वाणिज्य जगत के प्रतिनिधि के रूप में शामिल किया गया है। इस संबंधी आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।