- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर आजादी के हीरो को किया नमन
गणतंत्र दिवस पर आजादी के हीरो को किया नमन
भास्कर न्यूज - रोपड़
६५वां गणतंत्र दिवस जिले भर में विभिन्न स्थानों पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शालिकी अकादमी रोपड़ में स्वतंत्रता संग्रामी परिवार में से बजुर्ग डॉ.पदम प्रकाश लांबा ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। परमजीत सिंह पूर्व ईओ ने गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों पर आजादी घुलाटियों को प्रणाम किया। इस मौके पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सैनी व सुखविंदर सिंह सैनी विस्की, जगदीश चंद्र काजला, मनू देव लांबा, डा.उषा रानी, पोमी सोनी, हेमंत कपिला, अशोक शर्मा, कृष्णा सैनी, राजेश सहगल, नीलम रानी, बहादुर सिंह झज्ज, पूजा सिक्का, करम सिंह, विजय सैनी, मूलराज शर्मा, मोहन सिंह, प्रेम सिंह, रणजीत सिंह मंगा, महिंदर कुमार बाबा, रवि वालिया, सोनिया सोहल, हरीश सैनी, हरविदर सिंह हैप्पी, किशोर कुमार, अनिल शर्मा, रजिंदर कुमार भंवरा, जगदीश सिंह, सूर्या शर्मा आदि मौजूद थे।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग द्वारा रोपड़ स्थित दफ्तर में गणंतत्र दिवस मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय झंडा चढ़ाने की रस्म चेयरमैन डॉ.गुरिंदरपाल सिंह बिल्ला ने निभाई। इस मौके पर डॉ. बिल्ला ने कहा कि हमें नशों व भ्रूण हत्या जैसी बीमारियों को पंजाब में से खत्म करने का प्रण लेना चाहिए। इस मौके पर रमेश गोय मेंबर एआईसीसी, शिव दयाल चेयरमैन जिला रोपड़, जगनंदन सिंह ठेकेदार, लखवंत सिंह हिरदारपुर, जगदीश काजला, डॉ.ऊषा, विक्रम चंद धीमान, चौधरी नरिंदर, सुरजीत बरनाला, बीएस राणा, काला सिंह, महिंदर राजा, सेवा सिंह नूरी, जरनैल सिंह पप्पी आदि मौजूद थे।
ज्ञानी जैल सिंह नगर वैलफेयर सोसाइटी के मैंबरों ने गणतंत्र दिवस पर मेन पार्क शहीदां में राष्ट्रीय झंडा फहराया और आजादी के लिए शहीद हुए शहीदों को याद किया। वैलफेयर सोसाइटी द्वारा नगर परिषद रोपड़ के कामकाज के बारे विचार विमर्श किया गया कि नगर परिषद के पास फंड होने के बावजूद इस कालोनी में कामकाज लटक रहे हैं। कुछ माह पहले बनाई सड़कें बारिश के चलते टूट गई है और सीवरेज के मेनहोल बंद हो गए हैं। इस मौके पर अध्यक्ष शिंगारा सिंह, उपाध्यक्ष नसीब सिंह ठेकेदार, प्रेमनाथ शर्मा सचिव, चेयरमैन जत्थेदार भाग सिंह, इकबाल सिंह, प्रेम सिंह, बलबीर सिंह आदि मौजूद थे।
२६ जनवरी जिले भर में धूमधाम से मनाई, वरिष्ठ नागरिक डॉ.पदम प्रकाश लांबा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया