पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नहर में डूबे चन्नी का ओइंद झाल से मिला शव

नहर में डूबे चन्नी का ओइंद झाल से मिला शव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
आठ दिन पहले भाखड़ा नहर में बहे जीजा साला में से जीजा का शव ओइंद झाल से बरामद हो गया है। उधर, मृतक के परिजनों ने शंका जताई है कि सालापुर के नवविवाहित हरप्रीत सिंह हैपी तथा उनके लड़के चरनजीत सिंह चन्नी को जानबूझकर नहर में फेंका गया है।
चन्नी के चाचा मेहर सिंह एवं पिता गुरविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस ने जो 174 की कार्रवाई की है वो सही नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें शंका है कि उनके बच्चों को किसी ने साजिश के तहत नहर में फेंका है। उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख से इस मामले की गंभीरता से जांच करवाने की मांग की।
उल्लेखनीय है कि गांव सालापुर के हरप्रीत सिंह हैपी का रविवार 19 जनवरी को विवाह हुआ था तथा इसी खुशी में हैपी तथा उसका गांव बहरामपुर जमींदारी में रहने वाला जीजा चरनजीत सिंह चन्नी व अन्य दोस्त रात को शराब पीने निकल पड़े थे। बाद में बालसंडे के अपने दोस्तों को छोडऩे वे चले गए और वापस नहीं लौटे। बालसंडा के पास भाखड़ा नहर में दोनों बह गए। शोर मचने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए और हैपी के एक रिश्तेदार मनप्रीत सिंह बन्ना ने नहर में कूदकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वो उसमें सफल नहीं हो पाया। इस बीच लोगों ने बन्ना को पगड़ी को रस्सी की तरह इस्तेमाल करके उसे पानी से निकाल लिया।
मामले की बारीकी से जांच करेंगे : समीर वर्मा
उधर, सिंघ भगवंतपुर थाना के एसएचओ समीर वर्मा ((डीएसपी ट्रेनिंग)) ने कहा कि अब परिवार ने शंका जताई है तथा इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि 174 की कार्रवाई भी परिवार द्वारा किसी पर शक न जताने के बाद की गई थी। अब परिवार द्वारा लगाए आरोपों की जांच की जाएगी तथा कसूरवारों को बख्शा नहीं जाएगा।




‘पुलिस की 174 की कार्रवाई सही नहीं’

सिविल अस्पताल रोपड़ में सोमवार को मृतक के चाचा मेहर सिंह व पिता गुरविंदर सिंह भास्कर को जानकारी देते हुए।

जीजा-साला बह गए थे 19 जनवरी को भाखड़ा नहर में, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका