पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाले की बदबू से डिफेंस एन्क्लेव के लोग परेशान

नाले की बदबू से डिफेंस एन्क्लेव के लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
ढ़कोली में डिफेंस एन्क्लेव है। यहां पर पिछले दो साल से बरसात में दिक्कतें आ रही हैं। यहां स्थित नाले की सफाई नहीं होने के कारण लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ रहा है। सफाई कर्मी बहुत ज्यादा गंदगी फेंकते हैं। इससे पानी एक जगह इकठ्ठा हो जाता है बार बार कहने के बाद भी एमसी इसको ठीक नहीं करवा रही है। ऐसे में दिक्कतें केवल उन लोगों को झेलनी पड़ रही हैं, जिनकी सोसाइटी इनके पास है। सबसे जयादा प्रभावित डिफेंंस एन्क्लेव के निवासी हैं। कहीं पर भी उनको शुद्ध हवा नहीं मिल रही है। २४ घंटे बस बदबू में बिताने पड़ रहे हैं। इसी कारण यहां के निवासी बहुत ज्यादा ही एमसी से दूखी हैं। उनका कहना है की एमसी हमारी मदद करे ओर हमें इस जगह से निजात दिलाए।




॥ ढ़कौली से कई बरसाती नाले निकलते हैं। लोगों को रोजाना उनकी वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नाले की बदबू से लोगों को बाहर निकलने का भी बन नहीं करता है।

- अनिल चावला

॥सफाई कर्मचारी नालों में कचरा इकट्ठा कर देते हैं। नाले का पानी सोसाइटी में बने फलैट कि नींव को कमजोर कर रहा है। एमसी में शिकायत करने के बाद भी समस्या दूर नहीं होती है।

- लक्ष्मी

लोगों ने कहा- बारिश में बढ़ जाती दिक्कतें