पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश को बदलने की ताकत महिलाओं के पास

देश को बदलने की ताकत महिलाओं के पास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जीरकपुर
पीरमुछल्ला में बीजेपी महिला मोर्चा ने एक कार्यक्रम आयोजित कर युवतियों को उनके सराहनीय काम के लिए सम्मानित किया। इसमें बीजेपी महिला मोर्चा की कई महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान वक्ताओं ने अपने विचार रखे।
महिलाओं के हाथ में वो ताकत है जो देश और समाज को बदल सकती है। इसलिए महिलाओं को सेल्फ डिफेंस से च्यादा हरेक काम में आगे आकर उसका श्रेय लेना चाहिए। देश की सभी महिलाएं एकजुट हों जाएं तो यह देश तरक्की तो करेगा ही महिलाओं की आर्थिक और सामाजित स्थित में भी भारी बदलाव आएगा। यह बात यहां पीरमुछल्ला में बीजेपी महिला मोर्चा के एक कार्यक्रम में योगिता सिंह ने कही। योगिता सिंह बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री है। यह आयोजन जिला मोहाली की बीजेपी महिला मोर्चा की प्रधान एकता नागपाल की अध्यक्षता में हुआ। इसमें महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रेणु थापर, अनु नंदा, जिला मोहाली के बीजेपी प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी, पूजा बराड़ अल्पसंख्यक समुदाय के पंजाब अध्यक्ष ((बीजेपी)) जावेद असलम व अन्य लोगों ने हिस्सा लिया।
इनका हुआ सम्मान
बीजेपी महिला मोर्चा ने इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने काम को बेहतर तरीके से कर रही कुछ युवतियों को सम्मानित किया गया। इसमें फागुनी वर्मा राम शर्मा, अंजलि कुमारी चंद्रकांता आनंद, इशिता उप्पल को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया ताकि देश में और विकास हो सके।



पीरमुछल्ला में बीजेपी महिला मोर्चा ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। फोटो भास्कर

सम्मान समारोह

पीरमुछल्ला में बीजेपी महिला मोर्चा ने किया उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान, कहा-