पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उपमंडल का दर्जा मिले रायपुररानी को: राणा

उपमंडल का दर्जा मिले रायपुररानी को: राणा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रायपुररानी
पूर्व विधायक व प्रदेश महासचिव सतविंदर राणा ने कहा कि शिवालिक क्षेत्र को जल्द ही पहाड़ी क्षेत्र घोषित कराया जाएगा। पहाड़ी क्षेत्र घोषित किए जाने की प्रक्रिया जारी है। सतविंदर राणा गांव रेहना के मदनी स्कूल में मनाए गए गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट भाग लेने आए थे। राणा ने कहा कि उत्तरांचल व हिमाचल प्रदेश की तरह इस क्षेत्र को पहाड़ी क्षेत्र घोषित कराए जाने के लिए उनकी ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इसकी फाइल प्रक्रिया में है। राणा ने कहा कि रायपुररानी को उपमंडल का दर्जा मिलना चाहिए। रायपुररानी के पुलिस थाने को पंचकूला पुलिस के तहत किया जाना चाहिए।
राणा ने इस दौरान समारोह को संबोधित करते हुए गणतंत्र दिवस और देश के संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में गांधी परिवार का बहुत योगदान है। देश की एकता और अखंडता के लिए महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने अपने प्राणों की बलि दी थी। स्कूली बच्चों की ओर से प्रस्तुत सांस्कृतिक व देशभक्ति के कार्यक्रम की सराहना की ।