मढ़ावाला में खुला दरबार लगा
पिंजौर - सोमवार को गांव मढ़ावाला में खाद्य अपूर्ति विभाग द्वारा खुला दरबार लगाया गया। मेहमान के तौर पर पूर्व विधायक सतविन्द्र राणा पहुंचे। विभाग के इंस्पेक्टर विनोद दूबे की मौजूदगी में सैकड़ों उपभोक्ताओं की समस्याएं मौके पर ही निपटाई गई। राणा ने कहा कि काफी समय से कालका हल्का के लोगों की राशन कार्ड से जुड़ी समस्याए बनी हुई थी, जिसके लिए कई बार क्षेत्र के लोग उनके पास आए थे। मौके पर ही कुछ समस्याओं का निपटान भी किया गया।