पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़क के गड्ढों से थम जाती है स्पीड

सड़क के गड्ढों से थम जाती है स्पीड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - पिंजौर
पिंजौर-कालका का ट्रैफिक जाम की समस्या कई सालों से है। पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि पिंजौर, कालका व परवाणू बाईपास शुरू होने से समस्या से निजात मिलेगी, लेकिन बाईपास शुरू हुए भी 16 माह हो गए अभी तक पिंजौर के मेन बाजार में कोई भी निजात नजर नहीं आ रही। कुछ ऐसा ही हाल कालका मेन बाजार का भी है। बाजार में सड़क किनारों व कई जगह सड़क पर ही अवैध पार्किंग तो जाम का कारण बनी हुई है। अब इस जाम और यातायात अवरुद्ध की समस्या सड़क में बने गड्ढों से भी बढ़ गई है।
इन गड्ढों से वाहनों की रफ्तार में रुकावट हो जाती है। पिंजौर मेन बाजार में जहां तंग रास्ता होने पर पहले से ही ट्रैफिक रुक जाता है। अब वहां पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से ओर ज्यादा मुश्किल खड़ी हो गई है। इन गड्ढों की चपेट में आने से अक्सर दोपहिया व ऑटो वाले दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई बार तो इन गड्ढों से लगने वाले झटको से बचने के लिए वाहन चालक दूसरे वाहनों में जा भिड़ते है। नालागढ़ रोड पर बद्दी, बरोटीवाला में सैकड़ों कारखानों में आने-जाने वाले वाहनों का लोड भी पिंजौर के रोड पर ही पड़ता है जिस कारण सुबह शाम को यहंा पर वाहनों की लंबी कतारे लगी रहती है। पिंजौर टी पॉइंट से नालागढ़ रोड पर भी सड़क में गडढे होने से वाहन चालको को भारी परेशानी उठानी पड़ रहा है। जब गडढों के कारण वाहनों की लंबी कतारो के ब्रेक लगते है तो देखते ही देखते वाहनों की दो-दो लाइने लग जाती है। उधर इसी ट्रैफिक को ओर
ज्यादा रुक करने के लिए पिंजौर नालागढ़ रोड और पिंजौर-कालका रोड पर बने रेलवे फाटक भी आग में तेल डालने का काम करते है। इस माहौल में राहगीरो का पिंजौर के मेन बाजारो में निकलना खतरे से खाली नहीं होता।