52 वाहनों के प्रेशर हॉर्न के चालान किए
भास्कर न्यूज - मोरिंडा
पुलिस ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले दो दिन में 85 वाहनों के चालान किए। इनमें से 52 वाहनों के प्रेशर हॉर्न के चालान शामिल हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी हरकीरत सिंह ने बताया कि मोरिंडा हाइवे ट्रैफिक पुलिस के इंचार्ज बावा सिंह ने 43 वाहनों के चालान किए जिनमें 16 बसों के व अन्य ट्रकों आदि के प्रैशर हार्न के चालान शामिल हैं। मोरिंडा ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रविंद्र सिंह ने 8 वाहनों के सीट बैल्ट, ट्रिपल राइडिंग आदि के चालान तथा 4 वाहनों के प्रैशर हार्न के चालान किए। जब्कि सिटी चौकी इंचार्ज सुखविंद्र सिंह ने 30 वाहनों के चालान किए।