- Hindi News
- निहंग लापता, घरवालों को किडनैपिंग का शकझगड़े के आरोप में निहंग के खिलाफ है केस दर्ज
निहंग लापता, घरवालों को किडनैपिंग का शकझगड़े के आरोप में निहंग के खिलाफ है केस दर्ज
भास्कर न्यूज - मोहाली
अपने घर का किराएदारों से कब्जा छुड़वाने के लिए खरड़ देसूमाजरा के रहने वाले पवन कुमार ने बलौंगी में रहने वाले भूपिंदर सिंह से सौदा किया। भूङ्क्षपदर सिंह ने किराएदारों से घर खाली करवा दिया और खुद बैठ गया। दो दिनों के बाद पवन सिंह व उसके कुछ साथियों ने भूपिंदर पर ही हमला कर दिया। जमकर मारपीट हुई जिसका केस खरड़ सिटी थाने में 27 दिसंबर को दर्ज हो गया। इस केस में पुलिस ने भूपिंदर व उसके साथी इकबाल सिंह को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल भेज दिया। भूपिंदर 13 जनवरी को जेल से जमानत पर रिहा होकर आया, लेकिन उसका ऑटो अभी भी थाने में बंद था। उसको छुड़वाने के लिए वह 19 जनवरी दोपहर घर से यह बोलकर निकला की फेज-8 बस स्टैंड जा रहा है जमानती को ढूंढने के लिए, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता ही नहीं है। भूपिंदर के घरवालों ने 21 जनवरी को बलौंगी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। दो बाद यानी 23 जनवरी को पुलिस ने गुमशुदगी की डीडीआर दर्ज की। भूपिंदर के घरवाले कुछ लोगों पर किडनैपिंग का शक जता रहे हैं, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही।