- Hindi News
- बेबी शो: ट्राईसिटी के बच्चों ने लिया हिस्सा
बेबी शो: ट्राईसिटी के बच्चों ने लिया हिस्सा
भास्कर न्यूज - मोहाली
शेमरॉक स्कूल सेक्टर 69 में बेबी शो दौरान ट्राईसिटी के बच्चों का जबरदस्त जादू चला । इस खूबसूरत समरोह में शेमरॉक स्कूल सहित चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला के विभिन्न स्कूलों के बच्चे शामिल हुए। शेमरॉक स्कूल के प्रिंसिपल एअर कमांडर रिटा. एसके शर्मा ने बताया कि इस बेबी शो में 1 से 4 साल के बच्चों और उनके परिजनों ने हिस्सा लिया और आधुनिक, परमपरागत और विभिन्न तरह के फैशनदार कपड़ों का रैंप पर प्रदर्शन करने के साथ साथ विभिन्न तरह के डांस से अपने आत्म विशवास का भी प्रदर्शन किया। बच्चों के मंनोरंजन कि लिए खिलौना रेल गाड़ी, टैटू मेकिंग, मेहंदी कंपीटिशन कराए गए।