पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गंदे पानी से फसल हो रही है खराब

गंदे पानी से फसल हो रही है खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोङ्क्षरडा - नगर परिषद मोरिंडा की नालियों के गंदे पानी से नजदीकी गांव बूथ गढ़ के किसान काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि नगर परिषद के गंदे पानी की निकासी के सही प्रबंध न होने कारण गंदा पानी उनके खेतों में बह रहा है जिस कारण किसानों की दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल खराब हो गई है। किसान गुरप्रीत सिंह व अन्य लोगों का कहना है कि नगर परिषद मोरिंडा के अधिकारियों के पास अनेक बार गुहार भी लगाई लेकिन उनके कानों पर जूं नहीं सरकती। गुरप्रीत सिंह बल ने कहा कि गंदे पानी के कारण यहां जहरीले कीट व मच्छर भी पनप रहे हैं जिनसे बीमारियां फैलने का भय बना हुआ है। गांव के सरपंच सपिंद्र सिंह चीना व अन्य गांव वासी व किसानों ने मांग की है कि नगर परिषद का गंदा पानी उनके खेतों में व घरों के पास खतानों में जाने से तुरंत रोका जाए।