- Hindi News
- नए लुक और फीचर्स से भरपूर है ‘बोलेरा पिक अप फ्लैट बेड’
नए लुक और फीचर्स से भरपूर है ‘बोलेरा पिक-अप फ्लैट बेड’
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
सोमवार को सेक्टर-३५ स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट में इंडियन पिक-अप सेगमेंट में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा कंपनी लिमिटेड ने ‘बोलेरो पिक-अप फ्लैट बेड’ शहर में लॉन्च की। महिन्द्रा ने इस पिक-अप को एकदम नये लुक में और नए फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। इस मौके पर चीफ सेल्स एंड कस्टमर केयर ऑफिसर अरुण मल्होत्रा ने बताया कि इस गाड़ी में माइक्रो हाईब्रिड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे गाड़ी का माइलेज बढ़ता है। पहले आने
वाली पिक-अप के मुकाबले इसकी भार सहन क्षमता को बढ़ाकर १२५० किलोग्राम किया गया है। कृषि आधारित क्षेत्रों में इस तरह के पिक-अप को खासी डिमांड रहती है।
माइक्रो हाईब्रिड तकनीक क्या है :माइक्रो हाईब्रिड तकनीक के तहत पिक-अप में एक स्विच दिया गया है। ट्रैफिक जाम में इस स्विच को दबाने से गाड़ी का इंजन बंद हो जाता है। इससे फ्यूल बचता है। वहीं दोबारा स्विच दबाते ही इंजन तुरंत स्टार्ट हो जाता है।
यह है खास: पिक-अप में ((सीबीसी केबिन और चेसिस)), टू व्हीलर और फोर व्हीलर ड्राइव दी गई है। जो गाड़ी को हर किसी भी तरह के रास्ते पर ले जा सकती है। इसमें फीचर्स के तौर पर मैग्जीन पॉकेट, मोबाइल फोन होल्डर और चार्जिंग पॉइंट दिए गए हैं। ड्राइवर और सह-चालक की सुरक्षा को देखते हुए इसमें इएलआर ((इलेक्ट्रॉनिक लॉक रिट्रेक्टर)) सीट बेल्ट्स लगए गए हैं।