पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम आदमी पार्टी से जुड़े ५०० लोग

आम आदमी पार्टी से जुड़े ५०० लोग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कालका
आम आदमी पार्टी ने गणतंत्र दिवस समारोह स्थल के पास सदस्यता अभियान चलाया, जिसमें जिला पंचकूला की कालका क्षेत्र से संयोजक ललिता शर्मा व अन्य कार्यकर्ताओं ने अभियान के दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।
रविवार सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक चले इस अभियान में खासतौर से भानू प्रिया शर्मा, शिवानी शर्मा, मदन शर्मा, रोहित व खुशवंत चौधरी सहित अन्य ने लोगों को पार्टी में शामिल करने का कार्य किया। इस बारे ललिता शर्मा व भानू प्रिया शर्मा ने बताया कि अभियान के दौरान सभी लोगों ने पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यता ग्रहण की है।
उन्होंने बताया कि आज कालका में करीब 500 लोग आप पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि आप पार्टी आम आदमी के लिए काम कर रही है और राजनीति में भाई भतीजावाद , भ्रष्टाचार आदि को जड़ से खत्म करने के का कार्य लोगों के साथ मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की बेहतर नितियों व कार्यों को देखते हुए पुरे देश में आप की लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि आज गणतंत्र दिवस पर यह संदेश लोगों तक पहुंचाया कि दिल्ली हुई हमारी अब हरियाणा की बारी है।

लोगों को पार्टी की नीतियों के बारे में बताया गया। फोटो भास्कर