- Hindi News
- टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार, केस दर्ज
टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार, केस दर्ज
मोहाली - रविवार को लांडरां के पास दो गाडिय़ों में आमने सामने की टक्कर हो गई। पुलिस को दी शिकायत में बड़ाली खरड़ निवासी अवतार सिंह ने बताया कि वह गत दिवस बनूड से किसी काम से वापिस अपनी कार में घर जा रहे थे। तभी लांडरां के पास सामने से आरही एक लाल रंग की कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। वह जैसे ही नीचे उतरकर कार देखने लगे तो वह अज्ञात कार चालक अपनी गाड़ी को बैक की बनूड़ की तरफ भाग गया। पुलिस ने अवतार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।