पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ६महीने से ट्रैफिक लाइट बंद

६महीने से ट्रैफिक लाइट बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - कुराली

सिसवां मार्ग पर लगी ट्रैफिक लाइट्स पिछले छह माह से बंद हैं। ट्रैफिक लाइट बंद रहने के कारण सिसवां मार्ग से आ रहे वाहन चालक ट्रैफिक लाइट को पार कर अपने वाहन को बीच हाईवे तक ले जाते हैं। इसी ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए हाईवे के दूसरी ओर ट्रैफिक लाइट्स लगी हैं, लेकिन अधिकतर वाहन चालकों का ध्यान समय पर उस ओर नहीं जाता और वो वाहन को बीच सड़क ले जा कर रोकते हैं। इसकी वजह से हाईवे पर हर रोज दिन में कई बार ट्रैफिक जाम जैसे हालात हो जाते हैं। यहां हादसा होने का भी डर रहता है।



॥ लगभग छह महीने पहले ट्रैफिक लाइट्स के पास खुदाई की गई थी। उसी खुदाई के चलते ट्रैफिक पोल की केबल कट गई थी। ट्रैफिक लाइट का चालू कराने के लिए कई बार नगर काउंसिल को कहा है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

राजिंदर सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज

॥छह महीने पहले उनकी और से नहीं, बल्कि सीवरेज के कार्य के चलते गमाडा की ओर वहां खुदाई की गई थी। फिर भी अगर ट्रैफिक लाइट काम नहीं कर रही हैं तो उसे ठीक करा दिया जाएगा।

गिरीश वर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर काउंसिल



सड़क की खुदाई के कारण कटी थी केबल