निगम लिमिट बढ़ाने की फाइल सीएम को भेजी
भास्कर न्यूज - मोहाली
शहर की लिमिट बढ़ाने को लेकर लंबे समय से सेक्रटरी लोकल बॉडीज के पास पड़ी फाइल क्लीयर कर दी गई है। सेक्रेटरी ने फाइल को क्लीयर कर सीएम के पास हस्ताक्षर के लिए भेज दिया है ताकि लिमिट बढ़ाने की नोटिफकेशन की जाए। लिमिट बढ़ाने के लिए पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसके बाद कोर्ट ने लोकल बॉडीज विभाग को बेदी के सुझाव पर विचार करने के लिए समय दिया और कहा था कि अगर कोई हल नहीं निकलता तो वे दोबारा कोर्ट में आ सकते हैं। इसके बाद डायरेक्टर लोकल बॉडीज विभाग ने नोटिफिकेशन तैयारी किया था। नगर निगम के कमिश्रर उमा शंकर ने बताया कि सरकार द्वारा लिमिट बढ़ाने की फाइल क्लीयर करने की सूचना मिली है। अगले सप्ताह इस पर नोटिफिकेशन की परीक्रिया हो सकती है जिसके बाद शहर का दायरा बढ़ जाएगा। लिमिट बढ़ाने के लिए जो ड्राफ्ट नोटिफिकेशन बनाया गया था उसके तहत सेक्टर-६६ से ६९, सेक्टर-७६ से ८०, गांव सोहाना व कुंभड़ा को नगर निगम में शामिल किया गया था। फिलहाल यह सेक्टर गमाडा के अधिकार क्षेत्र में हैं। नोटिफिकेशन होने के बाद यह ९ सेक्टर्स व दो गांव शहर में शामिल हो जाएंगे। इस समय फेज-१ से ११, सेक्टर-७० व ७१ तक ही निगम की लिमिट शामिल है।