पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कई स्कूलों में छुट्टी तो कई में नहीं

कई स्कूलों में छुट्टी तो कई में नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोहाली
गणतंत्र दिवस पर परेड की सलामी लेने के बाद पंजाब शिक्षा मंत्री सिंकदर सिंह मलूका ने सोमवार को स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की थी। इसके बावजूद सोमवार को जिले के कई स्कूलों में छुट्टी रही तो कई में स्टूडेंट्स पहुंचे। इसकी वजह यह रही कि स्कूलों में पहले छुट्टी की घोषणा नहीं की गई थी, लेकिन इतना जरूर था कि जिला शिक्षा अधिकारी मेवा सिंह की ओर से जिले के सभी स्कूलों के बच्चों और स्टाफ को गणतंत्र दिवस समारोह में पहुंचने को कहा था। जो कार्यक्रम में पहुंचे उन्हें छुट्टी का पता चल गया और जो नहीं पहुंचे उन्हें नहीं पता चला। इस संबंध में जब डीसी मोहाली तेजिंदर पाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मंत्री ने उन स्कूलों में छुट्टी की घोषण की जिन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। वहीं डीईओ मेवा सिंह का भी यहीं जवाब था।