- Hindi News
- मेयर ने पुराने कामों का हीकिया जिक्र, नया कुछ नहीं
मेयर ने पुराने कामों का हीकिया जिक्र, नया कुछ नहीं
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
मेयर हरफूल चंद्र कल्याण ने गणतंत्र दिवस पर सेक्टर 17 फायर स्टेशन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने चल रहे प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने का भरोसा दिया। मेयर ने गारबेज उठाने वाली गाडिय़ों के लिए शुरू किए गए एमआईएएस सिस्टम, बेटी बचाओ अभियान, मौलीजागरां-इंदिरा कॉलोनी को 24 घंटे पानी सप्लाई, 30 नए ट्यूबवेल लगाने जैसे कामों का जिक्र किया। यह काम पहले शुरू हो चुके हैं या इनकी घोषणा हो चुकी है। मेयर ने नई घोषणा कोई नहीं की।
35 में से 6 पार्षद ही पहुंचे: मेयर के अलावा कार्यक्रम में प्रदीप छाबड़ा और गुरबख्श रावत पहुंचे। पूर्व डिप्टी मेयर विजय राणा भी मौजूद रहे। इनके अलावा कोई कांग्रेसी पार्षद नजर नहीं आया। वहीं भाजपा की ओर से सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी और डिप्टी मेयर देवेश मोदगिल के अलावा कोई पार्षद फंक्शन में नहीं पहुंचा। मनोनीत पार्षदों में एमपी कोहली, बाबू लाल ही पहुंच सके।