पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजीआई के डॉक्टर 19 करोड़ से ढूंढेंगे नए इलाज

पीजीआई के डॉक्टर 19 करोड़ से ढूंढेंगे नए इलाज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़

बीमारियों के इलाज की नई तकनीक तलाशने व रिसर्च के लिए पीजीआई के डॉक्टरों को अब दूसरी एजेंसियों पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। अब रिसर्च के लिए पीजीआई ने 19 करोड़ रुपए सैंक्शन कर दिए हैं। रिपब्लिक डे पर हुए समारोह में पीजीआई के डायरेक्टर प्रो. योगेश कुमार चावला ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा- पेनक्रियाज ट्रांसप्लांट की औपचारिकताएं पूरी होने और मंजूरी मिलने के बाद अब पीजीआई में ट्रांसप्लांट भी किया जा सकता है। प्रो. चावला ने हॉस्पिटल इन्फॉर्मेशन सिस्टम को आने वाले समय में और बेहतर बनाने की बात भी कही।

भरी जाएंगी पोस्टें: प्रो. चावला ने बताया कि पीजीआई में ओबीसी कोटे से 1022 पोस्ट भरने की भी मंजूरी मिल गई है। उन्होंने स्टाफ को भरोसा दिलाया कि सेक्टर 12 और 24 में स्टाफ अकमोडेशन को जल्द रेनोवेट किया जाएगा।