पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तालिब बने नेशनल कैरम चैंपियन

तालिब बने नेशनल कैरम चैंपियन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ - सेंट स्टीफंस के स्टूडेंट मोहम्मद तालिब ने 42वीं जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। मुरादाबाद में हुई चैंपियनशिप के फाइनल में तालिब ने सिंगल्स फाइनल में मणिपुर के नैनी थोएबा को 20-14, 21-20 से शिकस्त दी। तालिब ने सेमीफाइनल में तमिलनाडु के के. वेंकटेश को पराजित किया था। गल्र्स सिंगल्स में गत विजेता तुबा सहर अपने खिताब को नहीं बचा सकी और दूसरे स्थान पर रही। टीम चैंपियनशिप में चंडीगढ़ की गल्र्स टीम उपविजेता रही। फाइनल में चंडीगढ़ को बिहार ने 2-1 से पराजित कर दिया। गल्र्स यूथ इवेंट में चंडीगढ़ की फरहीन दूसरे स्थान पर रही। फाइनल में तमिलनाडु की जयश्री ने फरहीन को 5-12, 9-18 से हराया।