- Hindi News
- कलयुग का मूलमंत्र हरिनाम संकीर्तन: बाल जी महाराज
कलयुग का मूलमंत्र हरिनाम संकीर्तन: बाल जी महाराज
भास्कर न्यूज - रोपड़
श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री हरे कृष्ण संकीतन मंडल की ओर से श्री कृष्ण मंदिर गांधी चौक रोपड़ में हरिनाम संकीर्तन व प्रवचन सत्संग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय संत बाल जी महाराज ऊना वालों ने सत्संग के दौरान संगतों को प्रवचनों से निहाल किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल के भक्तो ने वैष्णव वंदना और हरे कृष्ण महामंत्र करके शुभारंभ किया। बाबा बाल जी महाराज का सभा के अध्यक्ष मदन मोहन कपिला, मंडल संयोजक मूल राज शर्मा, पंडित परशुराम शास्त्री ने पुष्प माला डालकर उनका स्वागत किया। संत बाल जी महाराज जी संकीर्तन व भजन ‘मेरी झोंपड़ी दे भाग अज खुल जाएंगे, चल वृंदावन चलिए, आदि शब्द सुनाए। बाल जी महाराज ने कहा कि इस कलयुग का युग मंत्र यदि कोई है तो वह केवल हरिनाम संकीर्तन ही है। यहीं कलयुग के जीवों को भव से पार लगा सकता है। संत बाल जी महाराज ने कहा कि भगवान ओर सदगुरु वैष्णव की कृपा से ही जीव को हरि चरणों की भक्ति प्राप्त हो सकती है। इस अवसर पर सनातन धर्म सभा, हरे कृष्ण संकीर्तन मंडल की तरफ से बाल जी महाराज को वस्त्र प्रणामी भेंट करके उनका सम्मान किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष मदन मोहन कपिला, मूल राज शर्मा, विजय कालड़ा, हरीश लखानी, रूलिया राम, राकेश सहगल, डॉ.गोरख राम शर्मा, गौशाला के अध्यक्ष प्रेम नाथ कपूर, ब्राह्मण सभा पंजाब के अध्यक्ष शेखर शुक्ला, प्रिंं. केके पाठक, रवि बंसल, संत राम चोपड़ा, दर्शन कुमार, पंडित परशुराम शास्त्री मौजूद थे।
श्री कृष्ण मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया, संगतों को प्रवचनों से किया निहाल