पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ वामपंथियों ने निकाला रोष मार्च

लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ वामपंथियों ने निकाला रोष मार्च

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - रोपड़
पंजाब की वामपंथी पार्टियों सीपीआई तथा सीपीआई ((एम)) की तरफ से पंजाब एवं केंद्र सरकार की लोक विरोधी नीतियों के खिलाफ शहर में रोष मार्च निकाला गया। यह रोष मार्च पुल बाजार से शुरू होकर बाजार में से होता हुआ कल्याण थिएटर के सामने समाप्त किया गया।
इस दौरान कल्याण थिएटर के समक्ष एकत्रीकरण को संबोधित करते हुए नेशनल कौंसिल मेंबर कामरेड भूपिंदर सांभर, सीपीआई ((एम)) जिला सचिव कामरेड गुरदयाल सिंह ढेर, गुरदेव सिंह बागी तथा बीएस सैनी ने कहा कि केंद्र की यूपीए-2 तथा पंजाब की अकाली भाजपा सरकार भ्रष्टाचार तथा घपलों में बुरी तरह शामिल हो चुकी हैं।
समाज तथा नौजवानों को दीमक की तरह चाट रहे नशों के कारोबार में शामिल होने के मंत्रियों पर आरोप लगाने के बाद भी पंजाब सरकार बचाने की कोशिश कर रही है। भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी महंगाई तथा रेत बजरी की ब्लैक ने आम जनता का जीना दूभर किया हुआ है। इसके खिलाफ डटकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
वक्ताओं ने अपील की कि आम जनता को भ्रष्ट सरकारों के जबर के खिलाफ वामपंथी पार्टियों की एकता को और मजबूत बनाकर तीखे संघर्ष की आवश्यकता है।
इस एकत्रीकरण में सीपीआई के जिला सचिव कामरेड लाल बहादुर, रणजीत सिंह सरथली, सुखबीर सिंह सुक्खा, दविंदर नंगली, काका राम, सोहन सिंह बंगा, हरी चंद गोलणी, भाग सिंह, मदन सिंह, कश्मीरा सिंह, कामरेड तरसेम सिंह भलड़ी, कामरेड महिंदर सिंह संगतपुरा, नरदेव शर्मा, भजन सिंह संदोये, मास्टर दीदार सिंह, दीप सिंह, तरलोचन सिंह, भजन सिंह सिंघपुरा, करनैल सिंह बजरूड़ तथा बल्लम सिंह सहित कई अन्य शामिल हुए।