नेहरू स्टेडियम में होगा और सुधार: चीमा
जिलास्तरीय एथलेटिक्स मुकाबले के विजेता सम्मानित, बांटे पुरस्कार
भास्कर न्यूज - रोपड़
‘नेहरू स्टेडियम रोपड़ को विश्व स्तरीय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को अपील की गई है कि इस स्टेडियम को मोहाली व बठिंडा में बने विश्वस्तरीय स्टेडियमों जैसा बुनियादी ढांचा मुहैया करवाया जाएगा।’
यह बात विधायक डॉ.दलजीत सिंह चीमा ने नेहरू स्टेडियम रोपड़ में पहली जिला एथलेटिक्स मीट-२०१४ के समापन समारोह के मौके पर खिलाडिय़ों व गणमान्यों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम का निर्माण १९७२ में हुआ था। परंतु, उस समय से लेकर २०१३ तक इस स्टेडियम के नवीनीकरण करने के लिए कोई फंड मुहैया नहीं करवाया गया। मौजूदा सरकार ने इस स्टेडियम के नवीनीकरण के लिए २२.५३ लाख रुपए खर्च किए हैं तथा अब और सुधार के लिए ३५.०० लाख रुपए खर्च किए जा रहे हैं। इस मौके पर विधायक डॉ.चीमा ने खिलाडिय़ों को इनाम देकर सम्मानित किया।
इन खेलों में यह खिलाड़ी छाए
खेल मुकाबले के दौरान अंडर-१८ लड़कों के मुकाबले में १०० मीटर रेस में सुशांक पराशर, २०० मीटर रेस में रविंदर सिंह, ४०० मीटर रेस में विजय कुमार, लॉन्ग जंप में गुरप्रीत सिंह, ट्रिपल जम्प में हरमनप्रीत सिंह, डिस्कस थ्रो में मनकीरत सिंह, शाटपुट थ्रो में मनकीरत सिंह व जैवलिन थ्रो में अर्शदीप सिंह ने पहला स्थान लिया। लड़कियों की १००मीटर रेस में सुनीता देवी, २००मीटर रेस में सुनीता देवी, ४०० मीटर रेस में नीतु कुमार, लोंग जंप में कमलजीत कौर, ट्रिप जंप में दलजीत कौर व शाटपुट थ्रो में पूजा रानी ने पहला स्थान लिया।
१८ साल से अधिक लड़कों के मुकाबले के दौरान १०० मीटर रेस में अमनदीप सिंह, २०० मीटर रेस में हैप्पी सैनी, ४०० मीटर रेस में बूटा सिंह, लोंग जंप में हैप्पी सैनी, डिस्कस थ्रो में रामिंदर सिंह, शाटपुट थ्रो में दिलसाद अली व जैवलिन थ्रो में मनकीरत सिंह ने बाजी मारी। लड़कियों की १०० मीटर दौड़ में हरप्रीत कौर, २०० व ४०० मीटर दौड़ में लक्ष्मी देवी, लॉन्ग जंप में हरप्रीत कौर, ट्रिपल जंप में कविता रावत, शाटपुट थ्रो में किरनजीत कौर ने पहला स्थान लिया।
मंच का संचालन मनजिंदर सिंह चक्कल ने बाखूबी निभाया। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी सुरजीत ंिसंह संधू, निशान सिंह बीडीपीओ, नप के पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह सत्याल, व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह माक्कड़, पूर्व पार्षद इंद्रसैन छतवाल, मास्टर अमरीक सिंह, वेद प्रकाश, बावा सिंह, रणजीत सिंह गुडविल, संतोख सिंह वालिया, एईओ भीमराव, मनजिंदर सिंह चक्कल आदि मौजूद थे।