- Hindi News
- वुमन एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए बनीं नेबरहुड कमेटियां
वुमन एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए बनीं नेबरहुड कमेटियां
चंडीगढ़। प्रशासन का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट शहर में वुमन एंड चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए नेबर हुड कमेटियों का गठन किया गया है। मंगलवार से इसकी शुरुआत करते हुए बापूधाम एरिया की नेबरहुड कमेटियों का गठन किया गया। इन कमेटियों को आंगनवाड़ी सेंटरों के साथ जोड़ा गया है। बापूधाम के बाद मनीमाजरा स्थित मौलीजागरां में नेबर हुड कमेटियों का गठन किया जाएगा। सोशल वेलफेयर डायरेक्टर राजेश जोगपाल के मुताबिक कमेटियों के मेंबर्स अपने एरिया में कैसे काम करेंगे, इसके लिए गाइडलाइंस तैयार की गई हैं। इस बारे में कमेटियों के मेंबर्स को बताने के लिए ट्रेनिंग भी दी जाएगी। मंगलवार को भी कुछ कमेटियों के मेंबर्स की ओरिएंटेशंन/ट्रेनिंग करवाई गई।