पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 11 माह बाद भी आधे अधूरे लॉयर्स चैंबर्स का उद्घाटन

11 माह बाद भी आधे-अधूरे लॉयर्स चैंबर्स का उद्घाटन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
नए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर का उद्घाटन पिछली 25 जनवरी को प्रशासक शिवराज पाटिल ने किया था। उस समय कहा जा रहा था
कि मार्च तक नए डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में वकीलों के चेंबर भी
बना दिए जाएंगे।
वकीलों को चेंबर अलॉटमेंट के 11 महीने बाद भी आधे-अधूरे निर्माण के बाद पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एसके कौल ने इसका उद्घाटन किया। अभी तक कॉम्पलेक्स में न तो वॉशरूम तैयार हुए हैं, न लिफ्ट लगी है। बिल्डिंग की दीवारों में दरारें पड़ गई हैं। कुछ वकीलों ने बताया कि लाखों रुपए देने के बाद भी उन्हें ढंग के चैंबर्स तक नहीं मिले। कई शौचालयों को तोड़कर बनाए जा रहे अतिरिक्त चैंबर्स को प्रशासन की मूल ड्राइंग्स के साथ छेड़छाड़ बताकर जिला अदालत में याचिका दायर करने वाले वकील रविंद्र सिंह बस्सी ने इस उद्घाटन समारोह का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इतना समय चैंबर्स को अलॉट हुए हो गया और अब जाकर इसका उद्घाटन किया जा रहा है। उन्होंने समारोह में इस तरह खर्च हुए रुपए को वकीलों के फंड की बर्बादी बताया।