- Hindi News
- ग्रेटर मुंबई एमसी के 24 सदस्यों ने परखी चंडीगढ़ की व्यवस्था
ग्रेटर मुंबई एमसी के 24 सदस्यों ने परखी चंडीगढ़ की व्यवस्था
भास्कर न्यूज - चंडीगढ़
ग्रेटर मुंबई नगर निगम की इम्प्रूवमेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ. राम बरोट के नेतृत्व में 24 सदस्यीय डेलीगेशन ने मंगलवार को चंडीगढ़ का दौरा किया और विभिन्न प्रोजेक्ट की जानकारी ली। इससे पहले सभी सदस्य नगर निगम के मेयर हरफूल चंद्र कल्याण और निगम कमिश्नर वीपी सिंह से मिले। इस दौरान उनका मेयर ने स्वागत किया। सभी सदस्य शहर के स्टडी टूर पर आए हैं।
निगम कमिश्नर वीपी सिंह ने उन्हें शहर में चल रहे विभिन्न प्रोजेक्ट और निगम के फंक्शन ((वाटर सप्लाई, सीवरेज, स्टॉर्म वाटर , गार्डन्स/ ग्रीन बेल्ट, अर्बन प्लानिंग और आर्किटेक्चर)) की संक्षेप में जानकारी दी। शहर में पानी की सप्लाई चार अंडर ग्राउंड लाइन में 27 किलोमीटर कजौली वाटर वक्र्स से आती है, इसके अलावा 210 ट्यूबवेल भी हैं। दो समय 8 घंटे शहर में पानी सप्लाई दी जाती है। वहीं टर्शरी वाटर पार्कों तक पहुंचाया जा रहा है। गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट में रोजाना शहर से निकलने वाला 350 टन कूड़ा प्रोसेस होता है। डॉ. राम बरोट ने कहा कि हमारा स्टडी टूर का उद्देश्य निगम की ओर से प्रोवाइड करवाई व्यवस्थाओं को देखना है। इसमें सीवरेज, सेनिटेशन, ग्रीन बेल्ट, वाटर सप्लाई, स्टॉर्म लाइन बारे जानकारी लेना है। बाद में उन्हें निगम ऑफिसरों द्वारा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, गारबेज प्रोसेसिंग यूनिट, सेक्टर 39 वाटर वक्र्स को दिखाया गया। डिटेल जानकारी भी दी गई। डेलीगेशन ने रोज गार्डन, रॉक गार्डन और सुखना लेक का दौरा किया।
ये आए थे मुंबई से
डेलीगेशन में श्रद्धा, एस जाधव, संपत ठाकुर, मानसी मधुकर दालवी, राजन पाडये, राजू एस पेडनेकर, अश्विनी मेट, रामाकांत एस राहाटे, प्रकाश के गंगा धरे, एडवोकेट र छायामूर्ति, आर. छामा, वंदना, पी ग्वाली, अनिल आर पाटनकर, संध्या पिपुल दोशी, वैष्णवी, वी. सरफाडे, राजश्री, एस. पालांडे, किरण, वी. गायकवाड़, मोरियानी फर्नाडिस, संजय एस. नकखेडे, शंकर जे. भोसले, संदी लालगे, सुरेन्द्र आर. बागलकर, ज्योत्सना डीघे और अविनाश बी. सावंत शामिल थे।
‘पहाड़ ही नहीं होते हैं पहाड़’ पर हुई चर्चा
यहां चर्चित कवि विजय कपूर के ताजा काव्य संग्रह ‘पहाड़ ही नहीं होते हैं पहाड़’ पर चर्चा हुई। डॉ. कैलाश आहलुवालिया ने कहा कि यह नए समय व विचार की कविताएं हैं। डॉ. शशि प्रभा का मत था कि कविताओं में झरने, नदियां व पहाड़ भी इंसान के प्रतीक हैं। प्रेम विज ने कहा कि यह जीवन व जिंदगी की कविताएं हैं। सुशील हसरत नरेलवी का कथन था कि कविताओं में संबंधों की खटास मिलती है। वहीं, नरेन्द्र निर्मोही का मत था कि पहाड़ यूं ही नहीं होते हैं पहाड़। इनके अलावा सुप्रसिद्ध रंगकर्मी प्रवेश सेठी व चौ. देविन्द्र सिंह, एम.एस. वालिया, श्रीमती सुमन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
फस्र्ट स्टेज: प्रभावित हिस्से में नीडल से इलाज
अब यही सर्जरी 15 मिनट में संभव है। प्रो. कोछड़ के मुताबिक फस्र्ट स्टेज के मरीजों के पेट के प्रभावित हिस्से से पस को नीडल डालकर निकाल दिया जाता है। अगर मरीज की हालत गंभीर है, तो पेट में पाइप डालकर डैमेज हिस्से से पस निकालते हैं। इसके बाद मेडिसिन से डैमेज टिश्यूज को रिकवर किया जाता है। पस का कल्चर लेकर बैक्टिरिया की स्टडी की जाती है, जिससे दूसरे लोगों के लिए मेडिसिन तैयार हो सके।
पहले पेनफुल थी सर्जरी
इसे ठीक करने के लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प थी, लेकिन यह काफी रिस्की होती थी। ऑप्रेशन 30-40 फीसदी ही पूरा होता था और कई बार मरीजों की मौत हो जाती थी। जिनकी सर्जरी सफल हो, तो भी बहुत पेनफुल होती थी। मरीजों को कई दिनों तक बेड रेस्ट करना पड़ता था।
सेंट जॉन्स में हाउस शो: जूनियर्स का भगड़ा
डॉ. अनुराग सम्मानित
चंडीगढ़ - ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन ((एआईसीटीई)) का कॅरियर अवार्ड फॉर यंग टीचर्स इस बार पंजाब यूनिवर्सिटी के टीचर डॉ अनुराग कुहाड़ को दिया गया है। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज ((यूआईपीएस)) में कार्यरत डॉ अनुराग को तीन साल के लिए कम से कम टीचिंग रिस्पांसिबिलिटीज के साथ रिसर्च का मौका मिलेगा। इससे पहले उन्हें नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज इलाहबाद का मेंबर भी नियुक्त किया गया है।
ब्लड डोनेशन कैंप कल
चंडीगढ़ - द डिपार्टमेंट ऑफ गांधीयन एंड पीस स्टडीज की ओर से 30 जनवरी यानी महात्मा गंाधी की पुण्यतिथि को सर्व धर्म प्रार्थना और ब्लड डोनेशन के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए डिपार्टमेंट ने सभी स्टाफ मेंबर्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स को पार्टिसिपेट करने को कहा है। डिपार्टमेंट के चेयरपर्सन डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि ब्लड डोनेट करने के इच्छुक उन्हें अपना नाम, ब्लड ग्रुप और मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा सकते हैं।
गुरुकुल को अवॉर्ड
पंचकूला - मोहाली के मिलेनियम स्कूल में आयोजित एफएलएल रोबोटिक्स कंपीटिशन में द गुरुकुल स्कूल पंचकूला के स्टूडेंट्स ने बेहतरीन परफॉर्म किया। इसके लिए गुरुकुल स्टूडेंट्स को बेस्ट रोबोट डिजाइन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस कंपीटिशन में ट्राईसिटी से १३ टीमों ने हिस्सा लिया था। इन १३ टीमों में से गुरुकुल के स्टूडेंट्स ने बाजी मारी और अवार्ड हासिल किए। स्टूडेंट्स ने न केवल अवार्ड जीता बल्की इस उम्र में अपनी विज्ञान के क्षेत्र में प्रतिभा को भी दिखाया।
चंडीगढ़ - सेंट जॉन्स हाई स्कूल सेक्टर 26 के जूनियर विंग ने मंगलवार को ‘हाउस शो’ किया। गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद इंग्लिश प्ले ‘द सेल्फिश जायंट’ में एक्टिंग टैलेंट दिखाया। हिंदी नाटक ‘मात्रा की लड़ाई’ भी खेला गया। इस प्ले में स्टूडेंट्स ने बताया कि हिंदी भाषा में मात्रा की क्या अहमियत है। कार्यक्रम के अंत में स्टूडेंट्स ने पंजाबी गीतों पर भंगड़ा पाया। फोटो: रवि कुमार
टीचर्स की सैलरी बढ़ी
चंडीगढ़ - एजुकेशन डिपार्टमेंट में कॉन्टै्रक्ट पर काम कर रहे टीचर्स की सैलरी बढ़ा दी गई है। जेबीटी टीचर्स की सैलरी बढ़ाकर 31000, टीजीटी की 35100, पीजीटी की 38600 रुपए कर दी गई है। गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन के प्रेसिडेंट डॉ. विनोद शर्मा का कहना है कि अब यूनियन की मांग है कि स्कूलों में वोकेशनल कोर्सेज के पार्ट टाइम लेक्चरर की सैलरी भी बढ़ाई जाए। ये लेक्चर पिछले 10 से 15 साल से काम कर रहे हैं, मात्र 12000 रुपए सैलरी मिलती है।
एसडी कॉलेज में सेमिनार
चंडीगढ़ - एसडी कॉलेज सेक्टर 32 के इकोनॉमिक्स डिपार्टमेंट की ओर से ‘इकोनॉमिक एन्वायर्नमेंट फॉर बिजनेस इन इंडिया’ का आयोजन किया गया। पंजाब यूनिवर्सिटी की प्रो. उपेंद्र ने बताया कि 1947 से 91 के बीच किस तरह से इंडियन इकोनॉमी में बदलाव आया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा ने बताया कि इस तरह के टॉपिक्स में हिस्सा लेने से स्टूडेंट्स को काफी नॉलेज मिलती है। आईएएस, आईपीएस और एमबीए जैसे कंपीटिटिव एग्जाम्स के लिए ऐसे टॉपिक्स की नॉलेज जरूरी है।
नेशनल मीट आज से
चंडीगढ़ - पर्यावरण के लिए कॉर्पोरेट और गवर्नमेंट सेक्टर को एक साथ लाकर काम करने के मकसद से दो दिवसीय नेशनल मीट बुधवार को चंडीगढ़ में शुरू हो रही है। सामाजिक दायित्वों के प्रति इन दोनों सेक्टरों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए होने वाली इस मीट का उद्घाटन मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स के डायरेक्टर जनरल डॉ. भास्कर चटर्जी करेंगे। मीट में पर्यावरण क्षेत्र में काम करने वाले एक्सपर्ट भी शामिल होंगे।
न्यूज इनबॉक्स
काव्य सवेरा
कवियों ने गाए देशभक्ति के तराने, बलवीर तन्हा ने कहा-
महकता जो गुलशन सा वो हिंदोस्तां हमारा है
‘स्टूडेंट अगेंस्ट करप्शन’ नाम का यह कैंपेन देशभर में 28-29 जनवरी को चलाने की घोषणा की गई थी।
कैम्पेन में न पहुंचने की वजह यह रही कि ज्यादातर स्टूडेंट्स को इसकी जानाकरी ही नहीं थी।
चंडीगढ़ . बुधवार. २९ जनवरी, २०१४
लाइव खबरों के लिए लॉग ऑन करें